IndiaUttar Pradesh

अखिलेश यादव अगर किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें…सपा MLC का अजीबो-गरीब बयान

आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव का अजीबो गरीब बयान सामने आया है. लाल बिहारी यादव ने कहा कि ‘अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो हम सभी को उसी को वोट देना है. वहीं अब सपा एमएलसी का वीडियो वायरल होने के बाद उनके इस तर्क की चर्चाएं तेज है.

बता दें कि आगामी एमएलसी के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी बैठक कर रही थी. कार्यक्रम में सपा संसद धर्मेंद्र यादव सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को अपने पक्ष में करने का सपा ने प्लान तैयार किया है. आजमगढ़ के नेहरू हाल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का बयान वायरल हो रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply