CrimeIndiaRajasthanTrending

मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था… 25 दिन बाद ,पति की सच्चाई जानकर टूटी दुल्हन, फिर हुई रहस्यमयी मौत

मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था… 25 दिन बाद ,पति की सच्चाई जानकर टूटी दुल्हन, फिर हुई रहस्यमयी मौत

Jaisalmer Newly Married Woman Death Case: राजस्थान के जैसलमेर जिले के फलसूण थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नई नवेली दुल्हन की शादी के महज 25 दिनों के भीतर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ससुराल पक्ष पर धोखा देने और प्रताड़ित करने के बेहद संगीन आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

तस्वीर किसी और की, शादी किसी और से

मृतका की बहन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शादी से पहले लड़की को धोखे में रखा गया था. रिश्ता तय करते समय युवती को किसी दूसरे लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी. शादी संपन्न होने के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची, तो हकीकत कुछ और ही निकली. लड़की को पता चला कि जिस युवक से उसकी शादी कराई गई है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

मायके वालों से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के अगले ही दिन जब लड़की के मायके वाले उससे मिलने ससुराल पहुंचे, तो वहां विवाद हो गया. आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद नवविवाहिता को घर के अंदर ही बंधक बनाकर रख लिया गया, जिसके बाद उसकी जिंदगी नर्क जैसी बन गई.

ससुर और नंदोई पर दरिंदगी का आरोप

मृतका की बहन ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि पीड़िता को बंधक बनाने के बाद उसके ससुर दामाराम, नंदोई सतीश पूनड़ और अन्य लोगों ने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया. लगातार हुई दरिंदगी के कारण पीड़िता की हालत बेहद खराब हो गई. उसे गंभीर हालत में पहले पोकरण अस्पताल और फिर वहां से जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

वीडियो वायरल करने और बदनामी का डर

इस मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी आईदान राम और छोगााराम ने पीड़िता के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था. लोक-लाज, बदनामी और लगातार मिल रही धमकियों के कारण नवविवाहिता मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी और आखिरकार तनाव में आकर उसने मौत को गले लगा लिया.

पुलिस ने सात लोगों पर दर्ज किया मामला

इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद फलसूण थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है. पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत के आधार पर ससुर दामाराम, नंदोई सतीश पूनड़ और बिचौलियों सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply