Trending

बिना धोए भी चमक जाएंगे गंदे से गंदे पर्दे, बेहद कारगर है ये ट्रिक, करके देखें फॉलो

Satya Report: घर की खूबसूरती बढ़ाने में पर्दों का बड़ा हाथ होता है, लेकिन इनकी साफसफाई सबसे थकाऊ काम लगती है। भारीभरकम पर्दों को रॉड से उतारना, उन्हें धोना, सुखाना और फिर से लगाना यह पूरा प्रोसेस किसी टास्क से कम नहीं है। कई बार तो वॉशिंग मशीन में धोने से पर्दों का फैब्रिक खराब हो जाता है या उनकी चमक चली जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना धोए भी पर्दों को नए जैसा चमकाया जा सकता है। अगर आपके घर के पर्दे भी गंदे और धूल भरे हो गए हैं और आप उन्हें बिना उतारे या बिना धोए चमकाना चाहते हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

बिना धोए भी चमक जाएंगे गंदे से गंदे पर्दे, बेहद कारगर है ये ट्रिक, करके देखें फॉलो
बिना धोए भी चमक जाएंगे गंदे से गंदे पर्दे, बेहद कारगर है ये ट्रिक, करके देखें फॉलो

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल
अगर आप पर्दों को बिना उतारे चमकाना चाहती हैं तो वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैक्यूम क्लीनर सारी गंदगी को खींच लेता है, जिससे पर्दे बिल्कुल नए से चमक जाते हैं। 

ब्रश का कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर पर्दे धूल से भर गए हैं तो इसे साफ करने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हल्की प्लास्टिक वाली ब्रश का इस्तेमाल करें। पर्दों को ऊपर से नीचे की तरफ साफ करें। इससे पर्दे के रोएं भी साफ कर सकते हैं। 

स्प्रे का इस्तेमाल 
एक स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी भरें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच सिरका डालें। बेकिंग सोडा गंदगी को सोखने और बदबू मिटाने का काम करेगा, जबकि सिरका चमक लाएगा। अच्छी खुशबू के लिए इसमें लैवेंडर या लेमन ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। 

स्टीम आयरन का इस्तेमाल 
अगर आपके पास स्टीम आयरन है, तो पर्दों को लटकाए हुए ही नीचे से ऊपर की ओर स्टीम दें। स्टीम से रेशों के अंदर फंसी गंदगी आसानी से निकल जाती है और पर्दे बिल्कुल नए जैसे दिखने लगते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply