Trending

Expert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस

How to Boost Creativity in Kids: हमारे जीवन, हमारी शिक्षा, लाइफ और करियर में क्रिएटिविटी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन यह बात छोटे बच्चे को आप कैसे समझाएं? हर मातापिता सोचते हैं कि अपने बच्चों को क्रिएटिव थिंकिंग के लिए कैसे प्रोत्साहित करें।

Expert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस

इसके लिए हमेशा बच्चों को नई चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें उन चीजों के बारे में समझाना होता है और उसके फायदे और नुकसान दोनों बताने होते हैं। पेरेंट्स बच्चों को उन चीजों को करने के लिए भी प्रेरित करें, जो उनके स्कूल करिकुलम का हिस्सा न हों। उनके साथ डॉक्यूमेंट्री देखें और उनसे डॉक्यूमेंट्री के बारे में पूछें।

बच्चों को सवाल पूछना सिखाएं

बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करने का एक तरीका उनमें सवाल पूछने की आदत विकसित करना है। इसकी शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। जब भी बच्चा आपसे कोई सवाल पूछे, तो उस डांटें या इग्नोर न करें बल्कि बिना झुंझलाए उनके सवालों का जवाब दें। जब भी आप उनके साथ समय बिता रहे हों, तो उनसे सवाल पूछें। जैसे आप उनसे छोटेछोटे सवाल कर सकते हैं। ऐसे में उनके मन में जिज्ञासा बनेगी और वह नई चीजों के बारे में समझने की कोशिश करेंगे। इससे उनकी इमेजिनेशन कैपेसिटी बढ़ेगी और समस्या को सुलझाने की क्षमता विकसित होगी।

आउटडोर गेम खेलना

अपने बच्चों को घर में रहने के लिए न कहें। उन्हें बाहर निकालें और कई फन एक्टिविटीज में उन्हें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों के साथ आउटडोर गेम्स खेलें। ऐसे में उनकी एक्सरसाइज भी होगी और वे कुछ नया सीखेंगे। स्विमिंग बच्चों के लिए एक अच्छी एक्टिविटी हो सकती है। उनकी पसंद की कोई गेम में जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों में शामिल होने के लिए कह सकते हैं।

अच्छी डॉक्यूमेंट्रीज दिखाएं

आज डिजिटल वर्ल्ड बहुत बड़ा हो गया है। ऑनलाइन दुनिया भर की चीजें अवेलेबल है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई अच्छीअच्छी डॉक्युमेंट्रीज है, जो बच्चों में लाइफ स्किल से लेकर क्रिएटिव सोच तक को बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह न केवल दुनिया को समझने और उससे जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि हमारे आसपास कई चीजों को समझने का भी एक अच्छा तरीका है। अपने बच्चों के साथ कोई भी डॉक्यूमेंट्रीज देखें और उसकी चर्चा करें। उन्होंने इससे क्या सीखा और क्या समझा जानने की कोशिश करें।

सामाजिक और भावनात्मक कौशल सिखाएं

अपने बच्चों को सामाजिक और भावनात्मक कौशल सिखाना भी बहुत जरूरी है। उन्हें पशु आश्रयों और वृद्धाश्रमों जैसी जगहों पर ले जाएं और स्वयं सेवा का महत्व सिखाएं। जब बच्चे ऐसा करेंगे तो वह औरों के प्रति भी सेंसेटिव अप्रोच रखने में सक्षम होंगे। ऐसी जगहों पर वे महत्वपूर्ण सामाजिक और भावनात्मक कौशल सीख सकेंगे और साथ ही समाज में भी योगदान दे सकेंगे।

क्विज सॉल्व करना

क्विज और पजल जैसे गेम के लिए महत्वपूर्ण हैं। पजल आपके बच्चे की प्रॉब्लम सॉल्विंग और को विकसित करती हैं। पजल्स बच्चों को पैटर्न रिकग्निशन, मेमोरी, ग्रॉस और फाइन मोटर स्किल डेवलप करने में मदद कर सकती हैं। इसलिए उनके साथ पजल खेलें।

नींद में न करें लापरवाही

इन सबके बाद सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आपका बच्चा पूरी और अच्छी नींद ले। अच्छी नींद का मतलब है कि उसके दिमाग को बेहतर आइडियाज उत्पन्न करने के लिए और नई चीजों पर काम करने के लिए समय मिलेगा। इनोवेटिव आइडियाज तभी आएंगे जब उसके दिमाग को शांति मिलेगी। बाकी एक्टिविटी के साथ उसकी नींद का भी पूरा ध्यान रखें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply