IndiaTrending

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर धमाका: गोवा से आ रहा था विमान, कई यात्री घायल

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में गोवा से आ रही एक फ्लाइट में मंगलवार को लैंडिंग के वक्त जोरदार धमाका हुआ। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में इस घटना से हड़कंप मच गया। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी है।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर धमाका: गोवा से आ रहा था विमान, कई यात्री घायल
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर धमाका: गोवा से आ रहा था विमान, कई यात्री घायल

गोवा से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फ्लाइट नंबर 6e108 बताया जा रहा है। हालांकि घायलों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है।

पावर बैंक में पहले लगी आग फिर हुआ धमाका
जानकारी के मुताबकि फ्लाइट में 39एफ सीट पर बैठे देवांश नाम के शख्स के पावर बैंक में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। उसने इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स को दी। इतनी देर में पावर बैंक फट गया। विमान दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था और करीब 3 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया।

भगदड़ के दौरान एक महिला हुई घायल
मोबाइल पावर बैंक के फटने से फ्लाइट के अंदर भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी गेट खुला और वहां से कुछ यात्री नीचे उतरने लगे। इस दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पांव में चोट आई है जिसे इलाज के जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का इमरजेंसी में ऑपरेशन चल रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply