IndiaPunjabTrending

Punjab में किसानों का फिर दिल्ली कूच का ऐलान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ बढ़ा विरोध

संगरूर.

भारतअमेरिका ट्रेड डील के विरोध सहित अन्य किसानी मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का आह्वान किया है।

एसकेएम के प्रतिनिधि जजगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में किसानों जत्था खनौरी से शुभकरण सिंह की मौत वाली जगह से मिट्टी लेकर दिल्ली जाने की तैयारी में जूटा है, जबकि दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस प्रशासन ने खनौरी का दाता सिंह वाला बार्डर एक बार फिर सील कर दिया है। कंक्रीट के बैरिकेट लगाने के साथ ही बड़ेबड़े पत्थर, लोहे के बैरिकेट वैल्डिंग करके रास्ते को पुरी तरह से सील कर दिया है। दाता सिंहवाला गांव से जंतरमंतर तक संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान बचाओ पदयात्रा आयोजित करी जा रही है। 228 किलोमीटर की पूरी यात्रा किसान जत्था पैदल तय करेंगे एवं उनके सहायक के तौर पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किसान साथ रहेंगे।

यात्रा का समापन 29 अगस्त 2026 को जंतरमंतर पर किसान पंचायत कर के किया जाएगा। खनौरी बार्डर पर रविवार को सुबह दस बजे तक बार्डर स्थल पर किसानों का काफिला नहीं पहुंचा है। हरियाणा पुलिस प्रशासन भी कंक्रीट की बैरिकेट के पीछे ही मौजूद है, जबकि आगे खनौरी की तरफ कोई हलचल नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply