Farrukhabad Agniveer Jashanpreet Singh: यूपी के फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर की खाली बैरक में बुधवार को अग्निवीर का शव फंदे से लटकते मिला। पगड़ी के कपड़े से बनाया गया फंदा था। बदबू उठने पर जवानों ने जब बैरक के अंदर झांक कर देखा गया तो घटना की जानकारी हुई। मृतक तीन महीने पहले वाहन चालक के प्रशिक्षण के रेजिमेंटल सेंटर आए थे।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रविवार से लापता था। 22 वर्षीय अग्निवीर जश्नप्रीत सिंह पंजाब के बरनाल जिले के थाना टल्लेवाल क्षेत्र के गांव बख़्तगढ़ गांव के रहने वाले थे। कार्यवाहक प्रशासन बटालियन कमांडर मेजर मेघनील बोरा ने सुसाइड की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने साक्ष्य जुटाए
फतेहगढ़ के तेज सिंह, सेंट्रल चौकी प्रभारी शिवकुमार फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य जुटने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। अग्निवीर जश्नप्रीत 20 मार्च को वाहन चालक का प्रशिक्षण लेने ट्रेनिंग सेंटर आए थे।
फंदे से गला कसने से हुई मौत
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि के लापता होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से बात कर के खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जाएगा। जश्नप्रीत अपने पिता बूटा सिंह के इकलौते बेटे थे। डॉ अंबरिश कुमार ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। जिसमें गले में फंदा कसने से मौत होने की बात सामने आई है।



