Satya Report: Summer Fashion Tips: गर्मियों में बहुत सारी लड़कियां स्लीवलेस टॉप पहनना पसंद करती हैं। यह न केवल गर्मियों में कम्फर्टेबल रहते हैं बल्कि स्टाइलिश भी दिखते हैं। आप ऑफिस में Sleeveless Tops पहनकर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपको कुछ फैशन स्टाइलिंग टिप्स भी फॉलो करने चाहिए। ऑफिस में आपका लुक सिर्फ कपड़ों पर नहीं, बल्कि पूरी स्टाइलिंग पर निर्भर करता है।

सही बॉटम वियर चुनकर आप बहुत आसानी से एलिगेंट, क्लासी, प्रोफेशनल लुक पा सकती हैं। फैशन ट्रेंड समयसमय पर बदलता रहता है। ऑफिस ड्रेसिंग सिर्फ फॉर्मल शर्ट और ट्राउजर तक सीमित नहीं रहा है। प्रोफेशनल लुक में आपको स्टाइल और कम्फर्ट का बैलेंस करना आना चाहिए। इसके लिए स्लीवलेस टॉप ट्रेंडी और स्मार्ट ऑप्शन है। अगर आपकी चॉइस परफेक्ट है तो आप स्लीवलेस टॉप में भी ऑफिस के माहौल में एलिगेंट और प्रोफेशनल लग सकती हैं।
पेंसिल स्कर्ट
ऑफिस में आप स्लीवलेस टॉप के साथ पेंसिल स्कर्ट पहन सकती हैं। इससे आपको पावर ड्रेसिंग लुक मिलेगा। यह कॉम्बिनेशन बहुत ही क्लासी और फॉर्मल लुक दे सकता है। इसे आप ऑफिस की मीटिंग या फिर प्रेजेंटेशन देते समय पहन सकती हैं।
हाईवेस्ट स्ट्रेट फिट ट्राउजर
अगर आप स्लिवलेस टॉप के साथ हाईवेस्ट स्ट्रेट फिट ट्राउजर पहनती हैं तो आपको स्लिम और स्मार्ट लुक मिलेगा। टॉप को टक करके पहनें। टॉप फ्लोई है तो स्ट्रेट फिट ट्राउजर बेहतर हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर तरह की बॉडी टाइप पर सूट करता है।
सिगरेट पैंट
स्लिवलेस टॉप के साथ अगर आप सिगरेट पैंट पहनती हैं तो आपको कॉर्पोरेट लुक मिलेगा। इसमें स्लिमफिट होने की वजह से आपको स्लीक लुक मिलेगा। इसे हील्स के साथ कैरी करें। इसमें आप सफेद टॉप के सात क्रीम सिगरेट पैंट पहन सकती हैं। यह आपको ट्रेंडी लुक मिलेगा।
प्लाजो पैंट्स
गर्मियों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। स्लीवलेस टॉप के साथ आप जब प्लाजो पैंट्स पहनती हैं तो फ्लोई और स्टाइलिश लुक मिलता है।
यह स्लीवलेस टॉप के साथ बैलेंस बनाता है। सिल्क या लिनन पलाज़ो ऑफिस लुक के लिए बेस्ट चॉइस हो सकते हैं।
एलाइन मिडी स्कर्ट
जब स्लीवलेस टॉप को एलाइन मिडी स्कर्ट के साथ पहना जाता है तो यह क्लासी ऑफिस लुक देता है। इससे आपको आकर्षक लुक मिलता है।
पेस्टल शेड्स या सॉलिड रंग अच्छे रहेंगे। इसके साथ आप टकइन टॉप पहनें और बेल्ट कैरी करें।
स्ट्रेट डेनिम
ऑफिस में स्मार्ट कैज़ुअल लुक के लिए आप स्लीवलेस टॉप के साथ आप स्ट्रेट डेनिम कैरी करें। यह आरामदायक होता है लेकिन प्रोफेशनल लुक देता है। ऑफिस में कैजुअल डे के लिए यह परफेक्ट रहेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
ऑफिस लुक के लिए ब्लैक, नेवी, बेज और व्हाइट चुनें। ये कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। अगर आप स्लीवलेस टॉप पहन रही हैं, तो उसका फैब्रिक अच्छा होना चाहिए। बहुत ज्यादा पतला कपड़ा न पहनें।



