India

Ferrari Amalfi Spider की भारत में एंट्री, 3.3 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

फेरारी ने भारतीय बाजार में अपनी नई सुपरकार Amalfi Spider को लॉन्च कर दिया है. इस लग्जरी कन्वर्टिबल कार की शुरुआती कीमत 4.6 करोड़ रुपये रखी गई है. ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद अब यह कार भारत पहुंची है. Amalfi Spider उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ ओपनटॉप ड्राइविंग का खास एक्सपीरियंस चाहते हैं.

Ferrari Amalfi Spider की भारत में एंट्री, 3.3 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

कीमत और पोजिशनिंग

का कन्वर्टिबल वर्जन है. इसकी कीमत Coupe मॉडल से करीब 52 लाख रुपये ज्यादा है, जिसकी कीमत लगभग 4.08 करोड़ रुपये से शुरू होती है. हालांकि दोनों कारों का बेसिक मकसद एक जैसा है, जिसमें लंबी दूरी की आरामदायक ड्राइव और दमदार स्पोर्ट्स कार परफॉर्मेंस का मेल मिलता है.

Spider मॉडल में ग्राहकों को खुले आसमान के नीचे ड्राइविंग का आनंद मिलता है. इसके अलावा फेरारी खरीदारों को अपनी पसंद के हिसाब से कार को कस्टमाइज करने के कई ऑप्शन भी देती है.

दमदार V8 इंजन और शानदार स्पीड

में वही पावरफुल 3.9 लीटर ट्विनटर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 640 hp की पावर और 760 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 8स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो पावर को पीछे के पहियों तक पहुंचाता है.

परफॉर्मेंस के मामले में यह कार बेहद तेज है. Ferrari के मुताबिक, यह सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 320 kmph है. Coupe के मुकाबले इसका वजन करीब 86 किलोग्राम ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद इसकी परफॉर्मेंस में ज्यादा अंतर नहीं आता.

डिजाइन और रूफ सिस्टम

डिजाइन के मामले में Amalfi Spider काफी हद तक Coupe जैसी ही दिखाई देती है. इसका सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिया गया फोल्डिंग फैब्रिक रूफ है. यह रूफ केवल 13.5 सेकंड में खुल या बंद हो सकती है और इसे 60 kmph तक की स्पीड पर ऑपरेट किया जा सकता है.

कार में पांच लेयर वाला रूफ सिस्टम दिया गया है, जो शोर और कंपन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा रियर सीट के पास दिए गए विंड डिफ्लेक्टर हवा के शोर को कम करते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन में भी Ferrari Amalfi Spider को प्रीमियम और ड्राइवरकेंद्रित डिजाइन दिया गया है. इसमें 2+2 सीटिंग लेआउट मिलता है. कार में 10.25इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 8.8इंच पैसेंजर डिस्प्ले और 15.6इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है.इसके अलावा कार में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ADAS, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

बूट स्पेस की बात करें तो रूफ बंद होने पर इसमें 255 लीटर और रूफ खोलने पर 172 लीटर जगह मिलती है. कुल मिलाकर Ferrari Amalfi Spider लग्जरी, स्पीड और कस्टम डिजाइन का शानदार मिश्रण पेश करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply