Uttar Pradesh

गाजियाबाद की सोसाइटी में आग का तांडव, 9 से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट जलकर खाक

Satya Report: Ghaziabad Gaur Green Avenue fire: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग तेरह मंजिला इमारत की नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सबसे पहले लगी. देखते ही देखते आग ने आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया. 9वीं से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट पूरी तरह जल चुके हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुटी हैं.

गाजियाबाद की सोसाइटी में आग का तांडव, 9 से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट जलकर खाक
गाजियाबाद की सोसाइटी में आग का तांडव, 9 से 12 वीं मंजिल तक 8 फ्लैट जलकर खाक

12वें फ्लोर पर रहने वाले सुनील का कहना है कि वह दिल्ली में थे. जैसे ही उन्हें आग लगने की खबर मिली, उन्होंने परिवार से बात की. बच्चे रो रहे थे. परिवार बड़ी मुश्किल से फ्लैट से बाहर निकला है. सुनील का आरोप है के सोसाइटी में आग पर काबू करने के कोई भी इंतजाम नहीं है. बिल्डर को कुछ इंतजाम करने चाहिए. सुनील के फ्लैट की कीमत ढाई करोड़ रुपए है, जो पूरी तरीके से जल गया है.

लोगों को सोसाइटी से बाहर निकाला गया

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक टावर से दूसरे टावर तक लपटें फैल गईं और वहां के भी दो फ्लैट इसकी चपेट में आ गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग लगते ही सोसाइटी में मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमारत खाली कर दी. सभी निवासी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

#WATCH उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अभय खंड में गौर ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग लगी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/1kGhOKZSot

— ANI_HindiNews April 29, 2026

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. करीब 20 से अधिक फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटे हुए हैं. इसके अलावा एंबुलेंस और पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

आग लगने के कारणों को लेकर शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं . इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए हैं. फिलहाल, सोसाइटी को पूरी तरह खाली करा लिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply