IndiaPunjabTrending

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। 12 अगस्त की रात को अनजान युवकों ने फायरिंग की। घटना का पता तब चला जब घर के बाहर खड़ी एक कार में गोली का निशान और गोली का खोखा मिला। परिवार वालों के मुताबिक, इस घटना के बाद घर में डर का माहौल है, हालांकि साीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करने वालों की साफ पहचान नहीं हो पाई, लेकिन फायरिंग की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है ताकि फायरिंग करने वालों की पहचान हो सके। फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply