Uttar Pradesh

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में फायरिंग, तीन लोग घायल; ज्ञानवापी ड्यूटी पर तैनात PAC जवान पर आरोप..

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में फायरिंग, तीन लोग घायल; ज्ञानवापी ड्यूटी पर तैनात PAC जवान पर आरोप..

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र मे गोली चलने से खलबली मच गई। शनिवार सुबह सात बजे पीएसी जवान सड़क किनारे खड़ा था। तभी उसके पास मौजूद कार्बाइन से गोली चल गई जो सड़क तीन लोगों लग गई। जवान का नाम अमरनाथ चौहान 48/सी वाहिनी बताया गया है।

गोली की आवाज सुनते ही मौके पर खलबली मच गई। घटनास्थल पर जो भी भक्त मौजूद थे, सभी को वहां से एक तरफ किया गया। अभी स्थिति समान्य है।

तीनों की हालत खतरे से बाहर

माला-फूल दुकान कैलाशपति के नाम से है। इसी दुकान पर स्टाफ के तौर पर तीनों घायल कार्य करते हैं। घायलों के नाम रामबाबू गौड़, निवासी सकरकंद गली, विकास यादव डोमरी, निखिल गुप्ता निवासी राजघाट हैं। विकास के हाथ व कमर में, रामबाबू के पेट व हाथ और निखिल के हाथ में गोली लगी है। सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर है।

नंदू फारिया प्वाइंट पर एक पीएसी के जवान के हाथ से कार्बाइन छूटने से दो राउंड फायर हुए थे, जमीन पर गोली चली है, तीन दुकान वालों के छर्रे लगे हैं। उन्हें अस्पताल भेज दिया है। सभी खतरे से बाहर हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply