CrimeIndiaTrending

पहले किया पीछा फिर पकड़कर…कूड़ा बीनने वाले ने ऐसा क्या किया? लड़की की निकल गई चीखें

पहले किया पीछा फिर पकड़कर…कूड़ा बीनने वाले ने ऐसा क्या किया? लड़की की निकल गई चीखें

व्हाइटफ़ील्ड पुलिस स्टेशन के इलाके में कूड़ा बीनने वाले ने एक लड़की का पीछा किया और उसे पकड़कर सड़क की दूसरी तरफ खींचकर ले गया. जहां उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया.

 बेंगलुरु सिटी पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने 2 जून की सुबह-सुबह एक 23 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न किया था. आरोपी की पहचान सैफल मंडल (37) के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उस इलाके में कूड़ा बीनने का काम करता है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 जून को बेंगलुरु के व्हाइटफ़ील्ड इलाके में एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया.

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह-सुबह उस समय हुई, जब महिला अपने रहने की जगह पर लौट रही थी. एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया, उसे पकड़ लिया और सड़क के दूसरी ओर खींचकर ले गया, ताकि वह उसका यौन उत्पीड़न कर सके.

महिला ने मदद की लगाई गुहार

घबराई हुई महिला ने ज़ोर से चीखकर मदद के लिए आवाज़ लगाई, जिससे कुछ पड़ोसी सतर्क हो गए और उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े. जब आरोपी को एहसास हुआ कि आस-पास रहने वाले लोग उसी तरफ आ रहे हैं तो वह महिला को वहीं छोड़कर तुरंत मौके से भाग गया. इसके बाद महिला ने वहां के निवासियों की मदद से पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया कि व्हाइटफ़ील्ड पुलिस स्टेशन के इलाके में 2 जून की सुबह लगभग 3:30 बजे जब 23 वर्षीय एक लड़की अपने रहने की जगह पर पहुंच रही थी तो एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसे सड़क के दूसरी ओर खींचने की कोशिश की. उसने लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की ज़ोर से चीखी तो पड़ोसी सतर्क हो गए. आरोपी तुरंत मौके से भाग गया. घटना की FIR तुरंत दर्ज कर ली गई और उसी रात आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply