ChhattisgarhIndia

CG में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग, परख सारडा बने सुकमा के DFO

रायपुर.

CG में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग, परख सारडा बने सुकमा के DFO

छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग के लिए अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। यह पदस्थापना प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी।

इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • कुनाल मिश्रा को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर बनाया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • परख सारडा को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • यशस्वी मौर्य को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव में पदस्थापना मिली है।

वन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में पदस्थ रहेंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply