CrimeIndiaTrending

पहले पति ने दिया तलाक तो बन गई साइको किलर, फिर शादी कर 2 लोगों को उतार दिया मौत के घाट..

पहले पति ने दिया तलाक तो बन गई साइको किलर, फिर शादी कर 2 लोगों को उतार दिया मौत के घाट..

ज्योति अब सलाखों के पीछे है. लेकिन उनके खूनी किस्से आज भी लोगों के जेहन में कौंधते रहते हैं. जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने अपने पतियों की हत्या करती थी और उनकी लाशों को बिस्तर और संदूक में छिपा देती थी. अपने पहले पति से तलाक के बाद वह एक साइको किलर बन गई थी. पुलिस ने जब उसके पूछताछ की तो पता चला कि हिमाचली देवी ने लगभग 20 साल पहले कपूरथला में प्रमोद यादव से लव मैरिज की थी.

इस शादी से उनके दो बेटे और एक बेटी हैं. प्रमोद मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन कपूरथला में लॉटरी बेचने का काम करता है; दोनों की मुलाकात एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी.

परिवार ने लव मैरिज का किया था विरोध

शुरुआत में उसके परिवार ने उसकी लव मैरिज का विरोध किया था, लेकिन बाद में इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. हालांकि, प्रमोद को उसके चरित्र पर शक होने लगा था. जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़े होने शुरू हो गए थे और दोनों ने तलाक ले लिया. अलग होने के बाद तीनों बच्चों की कस्टडी उनके पिता को मिल गई. तलाक के बाद अपने पति और बच्चों को छोड़कर हिमाचली देवी अपने मायके लौट आई, लेकिन माता-पिता के बीच झगड़ों और भाई की मौत से वह गहरे सदमे में थी. इन घटनाओं ने उसे ‘साइको किलर’ बना दिया.

2 पतियों की हत्या की

इसके बाद लगभग 2 साल के अंदर उसने 2 पतियों पंजाब में कुलवंत खत्री और शाहाबाद में नराता राम की हत्या कर दी और भाग गई. इसके बाद उसने उत्तर प्रदेश में एक और आदमी से शादी की थी और उसे भी मारने की कोशिश की थी. इस पूरे मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि तलाक के बाद हिमाचली देवी ने गुजारा-भत्ता पाने के लिए कोर्ट में केस किया था. अपना खर्च चलाने के लिए वह एक फैक्ट्री में भी काम करती थी. आरोपी महिला चोरी का सामान बेचने में दूसरे लोगों की मदद करती थी और बदले में उसे कमाई का कुछ हिस्सा मिलता था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply