CricketIndia

पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, इस ​लीग में खेलेगा खिलाड़ी

Satya Report: पहले मुंबई इंडियंस और अब एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स। टीम में रख तो लिया, लेकिन आईपीएल का आधा सीजन बीतने के बाद भी अभी तक एक मुकाबला खेलने के लिए नहीं मिला है। हम बात कर रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर की। जो अभी तक बिना खेले ​बैठे हैं। इस बीच खबर है कि अर्जुन अब दूसरी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। जल्दी ही उसका ऐलान कर दिया जाएगा। 

पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, इस ​लीग में खेलेगा खिलाड़ी
पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, इस ​लीग में खेलेगा खिलाड़ी

मुं​बई इंडियंस से ट्रेड होकर एलएसजी आए हैं अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। हालांकि सचिन जहां एक ओर अपनी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा जाने जाते हैं, वहीं अर्जुन गेंदबाजी करते हैं और कभी कभी अच्छी बल्लेबाजी भी कर जाते हैं। वे पिछले कुछ साल से आईपीएल टीमों में तो शामिल हो जाते हैं, लेकिन खेलने के मौके बहुत कम मिलते हैं। अब इसी साल को ले लीजिए। अर्जुन को एलएसजी मुंबई इंडियंस से ट्रेड करके अपने पाले मे लाई थी, लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वे एक शहर से दूसरे शहर अपनी टीम के साथ घूम रहे हैं, लेकिन प्लेइंग इलेवन से उनका नाम गायब रहता है। 

मुंबई टी20 लीग के लिए 2 जून को होगी नीलामी

अब अर्जुन टी20 मुंबई लीग में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। 2 मई यानी शनिवार को इस लीग के लिए प्लेयर्स की नीलामी होनी है। इसमें अर्जुन ने भी अपना नाम दिया है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अर्जुन किसी टीम में चुन ही लिए जाएंगे। ये लीग मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जाती है। इसमें कई बड़े और युवा खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देते हैं। 

एलएसजी का आईपीएल सीजन करीब करीब खत्म

अर्जुन आईपीएल में जिस टीम में हैं, उसकी हालत तो खस्ता है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी ने 8 मैच खेलकर केवल दो ही जीते हैं और उसके पास चार अंक हैं। टीम दसवें नंबर पर है। हालांकि गणितीय रूप से तो नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि एलएसजी का आईपीएल सीजन अब खत्म होने को है। बचे हुए छह मैचों में देखना होगा कि क्या टीम अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है या फिर उनका ये सीजन खाली चला जाएगा। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply