CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

पहले पति से अलग हुई, फिर मासूम की हत्या का आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली महिला की दरिंदगी की परतें…

पहले पति से अलग हुई, फिर मासूम की हत्या का आरोप पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली महिला की दरिंदगी की परतें…

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पर अवैध संबंधों के चक्कर में 2 वर्ष के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. हत्या का शक मां और उसके प्रेमी पर है. आरोप है कि मां ने ही प्रेमी को पाने के लिए 2 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद मां ने हत्या को घटना का रूप देने के लिए साजिश रच डाली. उधर, बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. जांच के दौरान पुलिस की ओर से बच्चे की मां पर हत्या करने की आशंका जताई है. जांच जा रही है. पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर जांच हो रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की जाएगी. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज़!

परिजन के सवाल उठाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 साल के मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. इसकी रिपोर्ट आई तो पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि बच्चे की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी. इस पर पुलिस ने महिला और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या का शक मां और उसके प्रेमी पर है.

क्यों हुआ शक 

यह पूरा मामला मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है. महिला की शादी कई साल पहले हुई थी. दोनों के बच्चे भी हुए, लेकिन पति से अनबन लगातार जारी रही. विवाद ज्यादा बढ़ा तो महिला अपने बच्चे के साथ पति से अलग रह रही थी. आरोप है कि महिला ने ससुराल वालों को जानकारी दी कि बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई.यहां पर इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई. महिला की बात पर बच्चे के पिता और अन्य परिजनों को भी यकीन नहीं हुआ. 

क्या प्रेमी से शादी था हत्या का मकसद

 आशंका जताई जा रही है कि पति को छोड़ने के बाद महिला का अन्य युवक से संबंध बन गया था. वह इस युवक से यानी प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन शादी में यह बच्चा बाधा बन रहा था. प्रेमी महिला को तो बतौर पत्नी अपनाने के लिए तैयार था, लेकिन बच्चे को नहीं. आरोप है कि साजिश के तहत महिला ने अपने ही बच्चे को गला दबा दिया फिर बीमारी का बहाना लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारी पोल खोल दी. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply