India

लंच बॉक्स में यूज हुआ फॉयल पेपर बना देगा कई काम, जान लें इसे किस तरह करें यूज

फॉयल पेपर का यूज के बाद डस्टबिन में डाल देते हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें. इसका रीयूज करके आप अपने घर में कई काम आसानी से निपटा सकते हैं. इस फॉयल का यूज आप अपने किचन के साथ ही गार्डन में भी कर सकते हैं. यहां तक कि दागधब्बे साफ करना, बर्तनों में जमा गंदगी हटाना जैसे कामों में भी फॉयल पेपर का यूज किया जा सकता है.

फॉयल पेपर एल्युमिनियम की बहुत ही पतली शीट होती है जो आसानी से किसी भी आकार में मोड़ ली जाती है. यही वजह है कि ये हवा, नमी को रोकने में असरदार होने के साथ ही कई तरह से आपके काम आ सकती है. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

चांदी के गहने चमकाएं

फॉयल पेपर का यूज आप चांदी के बर्तन और गहने को साफ करने के लिए कर सकते हैं. बस यूज किए गए फॉयल पेपर को अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद इसे बाउल में बिछा दें और उसमें गरम पानी भर दें. इसके बाद इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा, नमक डालें. इस लिक्विड में चांदी की चीजें डुबोकर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज से साफ कर लें.

कैंची की धार तेज करें

टिफिन के बचे फॉयल पेपर का यूज आप कैंची की धार तेज करने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए कैंची से फॉयल पेपर को कई बार काटें. इस ट्रिक से भले ही कैंची बहुत शार्प न हो, लेकिन काफी हद तक आपकी कैंची की धार बढ़ जाएगी, जिससे आप आसानी से उसको काम में ले सकते हैं.

Getty Images

बर्तनों पर जमा चिकनाई

अगर खाना पकाने के बर्तनों और गैस के बर्नर पर जिद्दी चिकनाई, दाग हो गए हैं तो आप फॉयल पेपर से इसे क्लीन कर सकते हैं. इसको मोड़कर एक स्क्रबर पैड या फिर बॉल जैसा बना लें. इसके बाद इससे रगड़कर कालिख या जमी हुई गंदगी को साफ कर दें. बस ध्यान रखें कि आपको नॉनस्टिक बर्तन पर इसे यूज नहीं करना है, नहीं तो इससे बर्तनों पर रगड़ बन जाती है.

पौधों से कीट रहेंगे दूर

फॉयल पेपर को आप अपने गार्डन में जगहजगह लटका सकते हैं. जब इनपर धूप पड़ती है तो तेज चमक पैदा होती है, जिससे कीटपतंगे, पक्षी परेशान हो जाते हैं और पौधों से दूर रहते हैं. इसके अलावा आप गमलों के चारों तरफ फॉयल पेपर लपेट सकते हैं, इससे तेज गर्मी में गमले गर्म नहीं होते हैं और मिट्टी में नमी बनी रहती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply