India

Food Divorce Trend: कपल के बीच ट्रेंड में है ‘फूड डिवोर्स’ , जान लें क्या है इसका मतलब

‘फूड डिवोर्स’ जैसा इसका नाम है ये खानपान की आदतों से जुड़ा एक ट्रेंड है जो कपल्स के बीच अब काफी पॉपुलर हो रहा है. इसका मतलब एकदूसरे से अलग होना नहीं है. कहा जाता है कि चाहे आप दिनभर न मिल पाएं, लेकिन कम से कम खाने की टेबल पर सभी साथ होने चाहिए. दुनियाभर में खाना एक ऐसा जरिया है जो प्यार और खुशियों को सेलिब्रेट करने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है. खासकर पतिपत्नी का साथ में खाना तो भारतीय घरों में जैसे परंपरा बन चुका है. फिलहाल अब हस्बैंडवाइफ के बीच फूड डिवोर्स का चलन है.

खाना साथ में बैठकर खाना सिर्फ एक दिनचर्या का हिस्सा नहीं होता है, बल्कि ये एक तरीका है, भागदौड़ भरी जिंदगी में राहत की सांस लेने का. दिनभर की बातें करने का, समय साथ बिताने का और एकदूसरे से जुड़ने का, लेकिन जिस तरह से खानपान की आदतें बदल रही हैं तो अब फूड डिवोर्स ट्रेंड में आ गया है.

क्या होता है फूड डिवोर्स?

रिलेशनशिप ट्रेंड में फूड डिवोर्स का मतलब है कि पतिपत्नि या कपल्स पहले की तरह ही साथ रहते हैं, बात करते हैं, लेकिन एक ही तरह का खाना खाने की मजबूरी से बाहर निकल जाते हैं. दोनों अपनी पसंद, समय और खरीदारी के मुताबिक खाना अलग बनाते और खाते हैं.

उदाहरण के तौर पर समझ लीजिए कि एक पार्टनर को बाहर का खाना पसंद है और दूसरे को घर का सिंपल खाना अच्छा लगता है. ऐसे में वो मन मारकर दूसरे की पसंद का खाने की बजाय अलगअलग खाना चुनते हैं.

क्या हैं फूड डिवोर्स की वजहें?

कपल्स के बीच फूड डिवोर्स की कई वजह हो सकती हैं जैसे फिटनेस गोल इसमें सबसे ज्यादा बड़ा कारण माना जाता है, क्योंकि हर किसी की डाइट में प्रोटीन, विटामिनमिनरल्स और कैलोरी की जरूरत अलगअलग होती है. ऐसे में वो अपने डाइट प्लान के हिसाब से मील लेते हैं.

समय की कमी भी एक बड़ी वजह बन रही है कि कपल के बीच फूड डिवोर्स ट्रेंड में है. बहुत सारे हस्बैंड वाइफ या लिवइन पार्टनर्स में दोनों ही वर्किंग होते हैं और कई बार ऑफिस की शिफ्ट में इतना फेरबदल होता है कि चाहकर भी साथ नहीं खा पाते हैं. ऐसे में झगड़ा करने की बजाय सिंपल है कि आप अपने खाने की आदतों को चेंज कर दें.

इस ट्रेंड के फायदे नुकसान

फूड डिवोर्स ट्रेंड के अगर फायदे देखे जाएं तो आपसी समझ के हिसाब से ये स्ट्रेस को कम कर सकता है. जैसे समय न होने पर कपल खाने को लेकर एकदूसरे से शिकायत नहीं करते हैं. इसके अलावा अपने फिटनेस गोल को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं.

अगर नुकसान की बात करें तो भारतीय घरों में ये ट्रेंड थोड़ा सा अजीब महसूस हो सकता है, क्योंकि हमारे यहां भले ही अब परिवार छोटे हो गए हैं, लेकिन फिर भी लोग साथ खाना ही पसंद करते हैं. खाने को स्वाद के साथ ही भावनाओं से भी जोड़ा जाता है. ऐसे में कपल्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव कम होने की संभावना हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply