CrimeHimachal PradeshIndiaTrending

दूसरी बार फिर आरोपी ने किया 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज..

Kullu : दूसरी बार फिर आरोपी ने किया 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज

एक लड़की का 2 सप्ताह के भीतर दूसरी बार फिर से अपहरण हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास शिकायत कर आरोप लगाया कि चंबा जिले के विरेंद्र कुमार नामक युवक ने अपने साथी त्रिलोक सिंह के साथ…

एक लड़की का 2 सप्ताह के भीतर दूसरी बार फिर से अपहरण हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास शिकायत कर आरोप लगाया कि चंबा जिले के विरेंद्र कुमार नामक युवक ने अपने साथी त्रिलोक सिंह के साथ मिलकर इसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि लड़की के साथ करीब 15 दिन पहले भी ऐसी घटना हुई थी और पुलिस ने लड़की की बरामदगी के बाद इसे परिजनों को सौप दिया था। अब फिर से मामला दर्ज हुआ है और पुलिस छानबीन कर रहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply