खेल मंत्रालय फॉर्मूला वन की वापसी के मद्देनजर व्यवस्था और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। तीन विदेशी कंपनियां भी इसकी वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कुछ ही दिनों में संयुक्त बैठक होने वाली है और साल 2027 में फॉर्मूला वन रेस आयोजित की जा सकती है।

भारत में तीन शहरों (नोएडा, हैदराबाद और चेन्नई) में फॉर्मूला वन ट्रैक हैं। साल 2027 में नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फॉर्मूला वन रेस आयोजित हो सकती है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में फॉर्मूला वन को स्थापित करने के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी