Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु 2026 के विधानसभा चुनावों में इस बार बड़े पर्दे के सितारों ने भी राजनीति के मैदान में जोरदार एंट्री की। थलापति विजय, रूपा गांगुली और सोहम चक्रवर्ती जैसे फिल्मी चेहरे इन कड़े मुकाबले वाले चुनावों में अपनी जबरदस्त लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग लेकर आए। अब चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस बार कई ऐसे सितारे रहे, जिन्होंने मतदाताओं का भरोसा जीतते हुए जीत दर्ज की। चलिए हम आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में।

जोसेफ विजय
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार जोसेफ विजय, जिन्हें फैंस ‘थलापति विजय’ के नाम से भी जानते हैं, उन्होंने पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। विजय ने पहले अपनी नई पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कज़गम बनाई और फिर पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए।
विजय ने पहली बार में ही प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया और अब उनका सीएम बनना भी लगभग तय है। बता दें कि विजय ‘घिल्ली’, ‘थुप्पाक्की’, ‘सरकार’, ‘शिवकाशी’, ‘पोकीरी’, ‘थुप्पाकी’, ‘कथ्थी’, ‘मर्सल’, ‘मास्टर’ और ‘लव टुडे’ समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
रूपा गांगुली
पश्चिम बंगाल में टीवी और फिल्म जगत की जानीमानी अभिनेत्री रूपा गांगुली ने एक बार फिर चुनावी जीत हासिल की। ‘महाभारत’ में द्रौपदी के अपने आइकॉनिक किरदार से घरघर में पहचान बनाने वाली रूपा गांगुली पहले से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। इस साल उन्होंने सोनारपुर दक्षिण चुनाव क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
उदयनिधि स्टालिन
उदयनिधि स्टालिन ने इस साल चेपॉकथिरुवल्लिकेनी सीट से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने के साथसाथ वह अभिनेता और प्रोड्यूसर भी हैं।
उदयनिधि स्टालिन ने अपना करियर एक फिल्म निर्माता के रूप में शुरू किया और बाद में मशहूर तमिल अभिनेता बन गए। उन्होंने 2008 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड जायंट मूवीज की शुरुआत की। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म ‘ओरु काल ओरु कन्नडी’ से बतौर अभिनेता अपनी शुरुआत की।
हिरणमय चट्टोपाध्याय
बंगाली फिल्मों के अभिनेता हिरणमय चट्टोपाध्याय पश्चिम बंगाल के श्यामपुर क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की।
नयना बंद्योपाध्याय
नयना बंद्योपाध्याय एक लोकप्रिय बंगाली फिल्म अभिनेत्री हैं, जो कोलकाता की चौरंगी सीट से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। बता दें कि नयना की क्षेत्रीय सिनेमा में मजबूत पहचान है। इसी पहचान के साथ वे राजनीति में आईं और लोगों ने भी उन पर भरोसा दिखाया।



