BusinessIndia

1 जुलाई से जेब पर पड़ेगा असर! पासपोर्ट महंगा, क्रेडिट कार्ड और ITR के नियम भी बदले

1 जुलाई 2026 से कई अहम वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इनका असर टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों, क्रेडिट कार्ड यूजर्स, पासपोर्ट बनवाने वालों और आधार कार्ड धारकों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं जुलाई से लागू होने वाले 6 बड़े बदलाव.

1 जुलाई से जेब पर पड़ेगा असर! पासपोर्ट महंगा, क्रेडिट कार्ड और ITR के नियम भी बदले

1. ITR1 और ITR2 भरने की आखिरी तारीख

वित्त वर्ष 202526 के लिए ITR1 और ITR2 दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है. अगर तय समय सीमा तक रिटर्न दाखिल नहीं किया गया तो जुर्माना लग सकता है. इसके अलावा कुछ टैक्स व्यवस्था चुनने में दिक्कत आ सकती है और कुछ तरह के नुकसान को अगले सालों में आगे ले जाने की सुविधा भी खत्म हो सकती है.

2. आधार में ईमेल अपडेट अब मुफ्त

1 जुलाई से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी अपडेट कराने पर लगने वाला 75 रुपये का शुल्क फिलहाल हटा दिया है. यह सुविधा 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त रहेगी.UIDAI के मुताबिक, आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल अपडेट कराने पर अगले छह महीने तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

3. SBI क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे

SBI Card ने PhonePe SBI Credit Card PURPLE और PhonePe SBI Credit Card SELECT BLACK के लिए रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. 1 जुलाई से इन कार्डों पर रिवॉर्ड पॉइंट कमाने की सीमा तय होगी और कुछ अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे.

4. HDFC क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नए नियम

1 जुलाई 2026 से HDFC Bank के कुछ क्रेडिट कार्डधारकों को हर कैलेंडर तिमाही में घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की तीन मुफ्त विजिट तभी मिलेंगी, जब उन्होंने पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च किए हों. यह नियम हर तिमाही पर लागू होगा.

5. पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

1 जुलाई से सामान्य और तत्काल दोनों तरह के पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ जाएगी. विदेश मंत्रालय ने भारत और विदेश दोनों जगहों पर पासपोर्ट सेवाओं की नई फीस लागू करने का फैसला किया है.

6. बैंकों की गलत बिक्री पर RBI के सख्त नियम

भारतीय रिजर्व बैंक 1 जुलाई से बैंकों द्वारा ग्राहकों को गलत तरीके से वित्तीय उत्पाद बेचने पर नए नियम लागू करेगा. नए नियमों के तहत अगर किसी ग्राहक को गलत जानकारी देकर कोई उत्पाद बेचा गया है, तो उसे पूरा पैसा वापस मिलेगा. साथ ही हुए नुकसान का मुआवजा भी दिया जाएगा. इससे बैंक ग्राहकों के अधिकार पहले से ज्यादा मजबूत होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply