BollywoodIndia

‘फ्रस्ट्रेशन का इंतेहा हो गया’, मछली खाते हुए तस्वीर हुई वायरल तो मनोज तिवारी ने दी सफाई

Satya Report: बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं। मछली खाते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिस पर अब उन्होंने खुलकर सफाई दी है।

‘फ्रस्ट्रेशन का इंतेहा हो गया’, मछली खाते हुए तस्वीर हुई वायरल तो मनोज तिवारी ने दी सफाई
‘फ्रस्ट्रेशन का इंतेहा हो गया’, मछली खाते हुए तस्वीर हुई वायरल तो मनोज तिवारी ने दी सफाई

वाराणसी में मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग एडिटेड और एआई से बनाई गई तस्वीरें फैलाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के पास अब असली मुद्दे नहीं बचे, इसलिए झूठी चीजें वायरल की जा रही हैं।

तिवारी ने कहा कि उनकी वायरल तस्वीर देखकर उनके एक करीबी दोस्त भी परेशान हो गए थे। इस पर उन्होंने साफ कहा कि ऐसी तस्वीरों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर बहुत कुछ फर्जी तरीके से फैलाया जाता है।

मनोज तिवारी का यह बयान आते ही मामला और गरमा गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ अब भी मजेदार मीम्स और कमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

कृति आजाद ने भी किया ट्रोल

पूर्व क्रिकेटर और अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद कृति आजाद ने एक्स पर मनोज तिवारी की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मनोज तिवारी का कथित बयान है, जिसमें लिखा है “मैंने जो मछली खाई थी वो बिना लहसुन प्याज के थी। बिल्कुल सात्विक तरीके से बनी थी। उसे मांसाहार से जोड़ना गलत है।” इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ये जेमिनी मछली है। ये शाकाहारी है…सत्ता और वासना की प्यास में, ये गधे ज़रूरत पड़ने पर गधे को भी अपना बाप बना लेंगे, उस पर थूकेंगे और फिर उसे चाट लेंगे। रिंकिया के पापा, क्या आपका दिमाग ठीक है??”

मनोज तिवारी पर बन रहे मीम

एक्स पर अखिल भारतीय दलित, आदिवासी, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सुधा ने मनोज तिवारी और तेजस्वी यादव की मछली खाते हुए तस्वीर शेयर की। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, “तेजस्वी यादव रोहू फिश खाते हैं और मनोज तिवारी मिथुन ब्रांड की।”

ये मिथुन मछली है,,, शाकाहारी है…

सत्ता की पिपासा और हवस के लिए ये गधे को भी बाप बना लेंगे ज़रूरत पड़ने पर थूक कर चाट लेंगे ॥॥

रिंकिया के पापा दिमाग़ ठीक है ना?? pic.twitter.com/TU4aCNiJ2r

— Kirti Azad April 23, 2026

कॉमन मैन नाम के यूजर ने की मछली खाते हुए तस्वीर शेयर की। जिसके साथ लिखा, “रिंकिया के पापा मनोज तिवारी पंडित है और ये सनातनी है। ये बंगाल में मछली खा रहे हैं।”

Rinkiya ke papa Manoj Tiwari is a pandit ..and he is a santani. he is eating Fish in Bengal .#bengaleection2026 pic.twitter.com/jfekOBFVXy

— CommonMan659 April 22, 2026

ऐसे ही राजनीति से जुड़ा यह मामला अब एंटरटेनमेंट और ट्रोलिंग की दुनिया में भी चर्चा का विषय बन गया है। हर तरफ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, ऐसे में तिवारी ने कहा है कि वायरल तस्वीर को अगर ध्यान से देखें तो वो एआई से बनी तस्वीर है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply