BollywoodIndia

‘घर बरकत आई’, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बने पिता, दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

Satya Report: स्टैंड अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी और मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद मुनव्वर ने 1 मई को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए दी है। शुक्रवार देर रात कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर की और फैंस को बताया कि वह एक बार फिर पिता बने हैं।

‘घर बरकत आई’, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बने पिता, दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
‘घर बरकत आई’, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बने पिता, दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मां और बेटी की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन दोनों के चेहरे को छुपा कर रखा। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “घर बरकत आई। धन्य महसूस कर रहा हूं। अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।” इस पोस्ट को देखने के बाद कई फिल्मी और टीवी हस्तियों ने उन्हें कमेंट सेक्शन में बधाई दी।

यह भी पढ़ें:

फराह खान ने कमेंट किया, “अरे वाह! आपके नन्हे फरिश्ते के लिए ढेर सारा आशीर्वाद।” वरुण धवन ने लिखा, “बधाई हो भाई।” इनके अलावा सोनाली बेंद्रे, गुनीत मोंगा, गौहर खान, मिस्टर फैजु, जन्नत जुबैर, रजत दलाल, अली गोनी, रणवीर इलाहाबादिया, दिग्विजय राठी और धनश्री वर्मा समेत कई जानीमानी हस्तियों ने मुनव्वर को बधाई दी।

निजी तरीके से हुई थी मुनव्वर और महजबीन की शादी

काफी चर्चित पब्लिक फिगर होने के बावजूद मुनव्वर ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखा है। मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से उनकी शादी भी बहुत सादगी और निजी तरीके से हुई थी। उस समय न तो कोई आधिकारिक घोषणा की गई थी और न ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की गई थी।

शादी की खबर तब सामने आई जब समारोह की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गईं, जिनमें अभिनेत्री हिना खान के शामिल होने की बात भी कही गई। इसके बाद भी मुनव्वर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप ही रहे। खबरों के मुताबिक, दोनों ने सादगी से करीबी लोगों के बीच शादी की थी। फिर मुंबई के ITC मराठा में एक छोटा सा रिसेप्शन रखा गया था।

बता दें कि यह मुनव्वर और महजबीन दोनों की ही दूसरी शादी है। एक तरफ कॉमेडियन को जहां अपनी पहली शादी से एक बेटा है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, महजबीन को भी अपनी पहली शादी से एक बेटी है।

यह भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply