IndiaPunjabTrending

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने छलांग लगा की आत्महत्या, डिप्रेशन की चल रही थी दवा

जालंधर  66 फीट रोड स्थित जालंधर हाइट्स में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान महकप्रीत कौर के रूप में हुई है। घटना 22 अगस्त की देर शाम की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना अगले दिन सुबह मिली।

परिवार ने बताया बिल्डिंग से गिरने से हुई मौत

पुलिस को दिए बयान में परिवार ने बताया कि महकप्रीत सुबह टहलने के दौरान बिल्डिंग की बालकनी की ओर गई थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, महकप्रीत बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिजनों ने यह भी बताया कि वह डिप्रेशन के लिए दवा ले रही थी।

सुसाइड के एंगल से जांच

थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार के बयान के आधार पर फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर किसी एक निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

एसएचओ के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

अंतिम संस्कार की तैयारी

परिजनों की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, महकप्रीत कौर का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply