India

15 अगस्त पर देना है सबसे अलग भाषण, इन स्पीच आइडियाज की लें मदद

15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन ने भारत को आधिकारिक रूप से एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया. सालों से लोग इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं. ऐसे मौके पर स्कूल, दफ्तर और ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं और नेता, अधिकारी और बच्चे तक भाषण देते हैं. स्टेज पर दिया भाषण यूनिक और दमदार हो तो वहां बैठे लोग भी दिल से जान पाते हैं देशभक्ति क्या है? स्वतंत्रता दिवस पर आप भी लोगों के बीच अपना भाषण सबसे अलग रखना चाहते हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं.

दरअशल, देश की मिट्टी को अंग्रेजी हुकुमत से छुटकारा दिलाने के लिए भगत सिंह समेत कई लोग शहीद हो गए. उनका ये बलिदान बताता है कि ये आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली. न जाने कितने शहीद हुए और कितने परिवार वालों ने अपने घर के नौजवानों को खोया. इसलिए हम सभी को ये समझना चाहिए कि आजाद होने के क्या मायने हैं? ये रहे बेस्ट स्पीच आइडिया….

15 अगस्त के यूनिक और बेस्ट स्पीच आइडिया

स्पीच 1

आप सभी भारतवासियों को नमस्ते ! आज आजादी पाने का दिन है और ये हमारे लिए बहुत है, क्योंकि आज ही के दिन हमारा देश अंग्रेजों के क्रूर शासन से आजाद हुआ था. हम आज अपने मन की बात कह सकते हैं, अपनी पसंद की पढ़ाई कर सकते हैं और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं. यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत संघर्ष किया और अपना बलिदान तक दिया. इसलिए हमें उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए.

बच्चे हो या बड़े हर किसी को देश के लिए कुछ अच्छा करने के लिए बड़े होने का इंतजार नहीं करना चाहिए. बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए, अपने मातापिता और शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और अपने आसपास साफसफाई रखनी चाहिए. आइए, इस 15 अगस्त हम वादा करें कि हम एक अच्छे इंसान बनेंगे और अपने देश को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. जय हिंद!

स्पीच 2

सुप्रभात सभी को! आज जब मैं अपने हाथ में तिरंगा देखता हूं, तो मुझे बहुत गर्व महसूस होता है. हमारे तिरंगे के तीन रंग हमें बहुत सुंदर संदेश देते हैं. केसरिया हमें हिम्मत रखना सिखाता है, सफेद हमें शांति और सच्चाई का रास्ता दिखाता है और हरा रंग हमें प्रकृति और खुशहाली की याद दिलाता है. लेकिन तिरंगे का सम्मान सिर्फ 15 अगस्त को करना काफी नहीं है. हमें हर दिन अपने अच्छे कामों से देश का सम्मान करना चाहिए. किसी की मदद करना, झूठ न बोलना, पेड़पौधों की देखभाल करना और अपने आसपास सफाई रखना भी देशभक्ति है. आइए, आज हम सभी मिलकर वादा करें कि हम अपने भारत को साफ, सुंदर और मजबूत बनाने में अपना छोटासा योगदान जरूर देंगे. जय हिंद, जय भारत!

स्पीच 3

नमस्ते! 15 अगस्त के दिन हमने आजादी हासिल की इसलिए ये हम इसका जश्न मनाते है. स्कूल में तिरंगा लहराते हुए देखकर हमें गर्व होता है, लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि आजादी की असली कीमत क्या है? हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना आराम, अपना घर और कई बार अपना जीवन तक त्याग दिया. उनकी वजह से आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं. अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस आजादी का सही इस्तेमाल करें. हम अच्छे से पढ़ें, अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें और हमेशा सही काम करने का साहस रखें. हम बच्चे जरूर हैं, लेकिन कल का भारत हमारे हाथों में होगा. इसलिए आज से ही हमें ऐसा बनने की कोशिश करनी चाहिए, जिस पर हमारा देश गर्व कर सके. जय हिंद!

स्पीच 4

सुप्रभात! अगर हमारा तिरंगा आज हमसे बात कर पाता, तो शायद वह कहता कि मुझे सिर्फ त्योहारों पर याद मत करना, बल्कि अपने अच्छे कामों से मेरा सम्मान करना. आजादी का मतलब सिर्फ छुट्टी मनाना नहीं है. आजादी का मतलब है कि हमें अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिला है. हमारे देश के वीरों ने इसी आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया था. अब हमें उनके सपनों का भारत बनाना है. हम यह काम छोटेछोटे कदमों से कर सकते हैं.

हम किसी को परेशान न करें, जरूरतमंद की मदद करें, पेड़ लगाएं, पानी बचाएं और अपने देश की चीजों का सम्मान करें. अगर आज का हर बच्चा इतना भी करने लगे, तो आने वाला भारत जरूर और अच्छा बनेगा. इस 15 अगस्त पर मैं यही कहना चाहता हूं, मेरा देश मेरी शान है और इसे बेहतर बनाना मेरी जिम्मेदारी है. जय हिंद!

स्पीच 5

नमस्ते सभी को! आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा देश बहुत संघर्ष के बाद आजाद हुआ था. हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां हर इंसान आजादी और सम्मान के साथ जी सके. आज हम उस आजाद भारत का हिस्सा हैं और अब इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी है. याद रखिए, देश को बदलने के लिए हमेशा कोई बड़ा काम करना जरूरी नहीं होता, कभीकभी एक अच्छी आदत भी बड़ा बदलाव ला सकती है. आइए, इस 15 अगस्त पर हम अपने देश से एक वादा करें कि हम अच्छे नागरिक बनेंगे और भारत को हमेशा आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. जय हिंद, जय भारत!

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply