India

सोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!

West Bengal Birbhum Raid: पश्चिम बंगाल के बीरभूम पुलिस की ओर से रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। लॉ एनफोर्समेंट की ओर से की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तारीफ की है। बीरभूम जिले के एक घर में करोड़ों में कैश और सोने की छड़ें बरामद की गई, जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई।

सोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!
सोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!

रकम इतनी थी कि गिनने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। नोट गिनने के लिए 5 मशीने मंगवानी पड़ी और नोट इतने ज्यादा थे कि मशीनें भी बंद पड़ गई। बंगाल में मिले इस धन कुबेर का नाम मीनार मंडल है। मीनार मंडल पहले सरकारी बस चलाता था और वर्तमान में रेत माफिया बन गया है। उसके घर ने मिले नकदी और सोना ले जाने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

पूर्व बस ड्राइवर के घर छापा

देवचा गांव में इस पूर्व सरकारी ड्राइवर मीनार मंडल उर्फ टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन का दो मंजिला मकान है। पुलिस ने इस मकान पर थापा मारा, जिसके बाद उसके घर से एकएक किलो वजन की सोने की 14 छड़ें और 100100 ग्राम के सोने के 10 बिस्कुट बरामद किए गए। इस सोने की कीमत इस समय लगभग 21.5 करोड़ रुपये है।

सोने की छड़े और बिस्कुट बरामद

अधिकारियों के अनुसार, यह नकदी 28 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि मीनार मंडल का बीरभूम के पत्थर खनन व्यवसाय में बड़ा कारोबार है। उसे सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ‘बालू माफिया’ संचालक बताया है। बीरभूमि में कथित अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ जारी एक बड़ी कार्रवाई के बीच यह खुलासा हुआ है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी यह देख दंग रह गए और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। सीएम सुवेंदु की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ के काबिल है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर एक सटीक ऑपरेशन के बाद ने मोहम्मद बाजार पुलिस स्टेशन के तहत गैरकानूनी रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर एक बड़ी रेड की।”

Commendable job by our Law Enforcement personnel for the crackdown on Sand Mafia.

Following a precise operation based on source based information, Birbhum Police conducted a major raid under Mohammad Bazar PS targeting the hideout of illegal sand mafia Tullu Mondal alias Mohd… pic.twitter.com/Ln4XJCWKKY

— Suvendu Adhikari July 29, 2026

करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री ने लिखा, “ऑपरेशन में गैरकानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है। अब तक 5.5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया और गिनती अभी भी जारी है। वहीं, 15 किलो सोना बरामद किया गया है। उन्होंने लिखा, “इस ऑपरेशन में शामिल पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी, बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक और बीरभूम डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की और से की गई कड़ी कार्रवाई के लिए बहुत तारीफ करता हूं।”

करोड़ों का कैश बरामद

–

मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “पश्चिम बंगाल सरकार का भ्रष्ट लोगों के खिलाफ चल रहा अभियान ‘करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ को अपना गाइडिंग प्रिंसिपल मानकर जारी रहेगा। यह बात बिल्कुल साफ हो जानी चाहिए कि किसी भी ऐसे इंसान को बख्शा नहीं जाएगा जिसका अतीत खराब रहा हो, जिसने सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल करके और उस समय की सत्ताधारी पार्टी के साथ साठगांठ करके पैसा कमाया हो।”

सीएम ने लिखा, सरकारी पैसा लोगों का है, और जो इसे लूटेंगे, उन्हें कानून की पूरी सजा मिलेगी। निगरानी और बिना किसी समझौते के कार्रवाई जारी रहेगी। माफिया सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रहेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply