IndiaTrending

गुलाबों सा निखार, मक्खन सा मुलायम चेहरा…गर्मी में लगाएं ये 5 तरह के आइस क्यूब

गर्मी में चेहरे रेडनेस होना, रैशेज, टैनिंग और डलनेस जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं. ऐसे में स्किन को हाइड्रेट करने के साथ ही सूदिंग इफेक्ट देने की जरूरत होती है. आइस क्यूब की मसाज करने से काफी फायदा होता है. ये आपकी त्वचा को तुरंत ताजगी देने का काम करते हैं और पफीनेस से लेकर पिंपल्स तक को कम करने में कारगर होते हैं, लेकिन सिर्फ पानी के आइस क्यूब उतना बढ़िया रिजल्ट नहीं मिलता है. जान लीजिए कि गर्मी में किन चीजों से बने आइसक्यूब आपके चेहरे में नई जान डाल सकते हैं और समर सीजन में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से निजात दिलाने में सहायक होते हैं.

गुलाबों सा निखार, मक्खन सा मुलायम चेहरा…गर्मी में लगाएं ये 5 तरह के आइस क्यूब
गुलाबों सा निखार, मक्खन सा मुलायम चेहरा…गर्मी में लगाएं ये 5 तरह के आइस क्यूब

कोई भी मौसम जब पीक पर होता है गर्म या ठंडा तो त्वचा की देखभाल भी थोड़ी एक्स्ट्रा करनी पड़ती है. उमस, तेज धूप की वजह से स्किन की कई प्रॉब्लम होने लगती हैं. इससे बचाव के लिए और त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देने के लिए जान लें कि किन चीजों से बने आइस क्यूब से मसाज करना फायदेमंद रहेगा.

एलोवेरा गुलाब जल

गर्मियों में आपकी त्वचा स्मूथ बनी रहे और फ्रेश दिखाई दे. इसके लिए आप एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर आइस क्यूब बनाएं. इससे मसाज करने से स्किन में ग्लो भी आएगा. चाहे तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं. ये रंगत निखारने का काम करती है.

खीरा और टमाटर जूस

सनबर्न, टैनिंग जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो खीरा का रस निकालें और इसकी आधी मात्रा में टमाटर का रस लें. दोनों को मिलाकर आइसक्यूब जमा लें. रोजाना इससे मसाज करें. टमाटर का रस टैनिंग, पिंपल, दागधब्बे कम करता है तो वहीं खीरा आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा, सूदिंग इफेक्ट देगा, जिससे रेडनेस, पफीनेस और सनबर्न से राहत मिलती है.

Getty Images

दूध और शहद

आपकी त्वचा अगर गर्मी में डल होने के साथ ही ड्राई भी रहती है तो आपको शहद और दूध का आइस क्यूब बनाना चाहिए. ये स्किन को न सिर्फ ठंडक देगा, बल्कि गहराई से नमी भी मिलती है. दूध का लैक्टिक एसिड दागधब्बे और डार्कनेस को कम करने में मदद करता है तो वहीं शहद के साथ इसका कॉम्बिनेशन त्वचा को मुलायम भी बनाएगा.

ग्रीन टी और लेमन जूस

गर्मी में आप ग्रीन टी और इसमें 1 चौथाई लेमन जूस मिलाकर त्वचा के लिए आइस क्यूब तैयार करें. ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो पफी आइज , डार्क सर्कल को कम करने में हेल्प करती है और पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में भी कारगर रहती है. इसके अलावा बात करें नींबू की तो ये विटामिन सी से भरपूर है. टैनिंग हटाने से लेकर रंगत निखारने और ग्लो लाने तक में ये हेल्पफुल रहता है.

राइस वाटर और विटामिन ई

चावल का पानी भी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद रहता है, तो वहीं विटामिन ई त्वचा को यूथफुल बनाए रखने के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स है. इन दोनों चीजों का बना आइस क्यूब धूप से झुलसी त्वचा को ठंडक देकर रिपेयर करने में मदद करेगा तो वहीं इससे आपकी स्किन हाइड्रेट और चमकदार भी बनती है साथ ही दागधब्बे भी कम होते हैं. मार्केट से विटामिन ई के कैप्सूल खरीद लें और चावल के पानी में एड करके आइस क्यूब जमाकर अप्लाई करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply