GoldSilver Rate 16 May: सोनेचांदी की कीमत में फिर से गिरावट का दौर लौट आया है. बीते दो कारोबारी दिनों में सोनेचांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमैक्स गोल्ड आज 29 डॉलर की बढ़त के साथ 4,715.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं MCX पर 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 97 रुपये की गिरावट आई और सोना 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. MCX पर चांदी की कीमत में 660 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक चांदी गिरकर 271,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

भारत में आज सोनेचांदी का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोना के भाव में 2949 रुपए की गिरावट आई है और सोना घटकर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की कीमत एक दिन में 18,693 रुपए गिर गई और 1 किलो चांदी का भाव 2.68 लाख रुपए रह गई है.
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने का भाव
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट वाले सोने का भाव 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम.
18 कैरेट वाले सोने का रेट 1,18,658 रुपये प्रति 10 ग्राम.
कितना सस्ता हुआ सोनाचांदी
सोना अपने ऑल टाइम हाई से 17,911 रुपए सस्ता हो चुका है और चांदी 1,17,433 रुपए फिसल चुकी है. 29 जनवरी 2026 को सोना अपने उच्चतम रेट 1.76 लाख/10 ग्राम पर पहुंच गया था. 1 किलो चांदी की कीमत 3.86 लाख/किलो पर पहुंच गई थी.



