दीया मिर्जा ने ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड डेब्यू किया और बाद में ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘संजू’, ‘थप्पड़’ और ‘धक धक’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। वह आज भी अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस दीया ने अपनी पर्सनल लाइफ और सफलता के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक वक्त था, जब नेमफेम होने के बाद भी वह खुश नहीं थीं। 24 की उम्र तक दीया मिर्जा ने वह सब हासिल कर लिया था, जिसे पाने के लिए कई कलाकार सालों तक सोचते रहते हैं। उनके पास पैसा, शोहरत, अपना घर और जबरदस्त फेम था। उन्हें देख सभी को लगता था कि उनके पास सब कुछ है, लेकिन चकाचौंध से भरी इस दुनिया के बीच उन्हें एक ऐसे सवाल का सामना करना पड़ रहा था जो जिंदगी के किसी न किसी मोड़ पर बहुत से लोगों के सामने आता है। सफलता के बाद अब खुश हैं?

सफलता भी दीया मिर्जा को नहीं दे सकी सुकून
सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में बात करते हुए, दीया ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया, जब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूर होकर खुद को और सुकून को तलाश करने का फैसला किया था। 2000 के दशक के बीच में दीया सफलता के उस शिखर पर थीं, जिसकी कई लोग चाहत रखते हैं। उनका एक्टिंग करियर पीक पर था, लेकिन इन सबके बावजूद उन्हें कुछ कमी महसूस हो रही थी। उस दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा:
‘मैं जो कर रही हूं, वह पसंद नहीं आ रहा है। मुझे मजा नहीं आ रहा है। मैंने पैसे कमाए हैं। मैं आजाद हूं। मेरे पास एक घर है, जिसे मैं अपना कह सकती हूं, एक ऐसे शहर में जिसने मुझे अपना लिया है और मुझे अपने बिलों की चिंता नहीं करनी पड़ती, लेकिन इससे मुझे खुशी नहीं मिल रही है।’
जब दीया मिर्जा का शोहरत से भर गया मन
इस एहसास ने उन्हें एक मुश्किल लेकिन जरूरी फैसला लेने के लिए मजबूर किया और ज्यादा प्रोजेक्ट्स और बड़ी कामयाबी के पीछे भागने के बजाय, उन्होंने रुककर यह सोचने का फैसला किया कि उनके लिए असल में क्या मायने रखता है। उन्होंने कहा, ‘तभी मुझे एहसास हुआ कि मुझे खुद से जुड़ने की जरूरत है तो यह एक तरह से घर वापसी जैसा था।’
दीया मिर्जा क्यों थी बेचैनी
दीया ने माना कि उन्हें इंडस्ट्री के कुछ पहलुओं और अपने निभाए जा रहे किरदारों को लेकर बेचैनी महसूस होने लगी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी निजी जिंदगी और उस प्रोफेशन की जरूरतों के बीच फंसी हुई महसूस कर रही थीं, जो आइडिया, प्रोडक्ट्स और इमेज बेचने पर टिका था। वे कई किरदारों को निभाने को लेकर भी उलझन में रहती थीं।
दीया मिर्जा ओटीटी पर तहलका मचाने को तैयार
वह नेटफ्लिक्स के दो प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी, जिसमें एक सनी देओल, अक्षय खन्ना और तिलोत्तमा शोम के साथ ‘इक्का’ है और दूसरी प्रोजेक्ट सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा संग ‘ऑपरेशन सफेद सागर’।
ये भी पढे़ं



