BollywoodIndiaTrending

Governor Teaser: जब गिरवी रखा गया था देश का सोना, मनोज बाजपेयी दिखाएंगे 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी

भारतीय सिनेमा में इन दिनों सच्ची घटनाओं और ऐतिहासिक मोड़ पर आधारित फिल्मों का चलन बढ़ा है। इसी कड़ी में ‘द केरला स्टोरी’ जैसी चर्चित फिल्में देने वाले निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ की पहली झलक दुनिया के सामने पेश की है। अभिनेता मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर पोस्टर जारी करने के बाद अब फिल्म का आधिकारिक टीजर सामने आया है, जो दर्शकों को देश के एक ऐसे दौर में ले जाने का वादा करता है जिसके बारे में बहुत कम बात की गई है। फिल्म की पहली झलक दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। इसे देखने के बाद कगानी में दिलचस्पी बढ़ेगी। छोटी सी ही झलक में मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग देखने को मिल रही है।

Governor Teaser: जब गिरवी रखा गया था देश का सोना, मनोज बाजपेयी दिखाएंगे 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी
Governor Teaser: जब गिरवी रखा गया था देश का सोना, मनोज बाजपेयी दिखाएंगे 1990 के आर्थिक भूचाल की अनकही कहानी

1990 का वो आर्थिक भूचाल

फिल्म की कहानी 1990 के दशक की उन परिस्थितियों पर केंद्रित है, जब भारत अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था। टीजर में उस समय के तनावपूर्ण माहौल और पर्दे के पीछे चलने वाली रणनीतियों की झलक मिलती है। यह वह दौर था जब देश का विदेशी मुद्रा भंडार न्यूनतम स्तर पर था और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कड़े फैसलों की जरूरत थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक आरबीआई गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे। उनका यह किरदार एक ऐसे मूक रक्षक का है, जो बिना शोर मचाए पर्दे के पीछे से देश की डूबती अर्थव्यवस्था को संभालने की जद्दोजहद करता है। टीजर में आप सुन सकते हैं कि कुछ किरदार इस गवर्नर के बारे में बाते करते हैं और बताते हैं कि ये गांधी की सिफारिश पर आ रहा है। अदा शर्मा कहती नजर आ रही है कि जिसने इकोनॉमिक्स पढ़ी नहीं है, वो अब इकोनॉमी संभालेगा।

टीजर देख लोगों का रिएक्शन

टीजर को साझा करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, ‘एक देश जो कंगाल होने की कागार पर है। एक ऐसी जंग, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी और एक ऐसा शख्स, जिसने इसे गिरने नहीं दिया। द साइलेंट सेनियर गवर्नर, टीजर अब रिलीज हो गया है। 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में।’ इस टीजर को देखने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘कहानी दमदार लग रही है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ये फिल्म देखने लायक होगी, मनोज भाई के लिए इसे देखूंगा’

यहां देखें टीजर

मराठी सिनेमा और बॉलीवुड का संगम

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी टीम है। फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्म जगत के अनुभवी कलाकार और निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने किया है। चिन्मय अपनी सधी हुई अदाकारी के लिए जाने जाते हैं और बतौर निर्देशक उनके कंधों पर एक जटिल विषय को सरल ढंग से पेश करने की जिम्मेदारी है। पटकथा लेखन में सुवेंदु भट्टाचार्जी और सौरभ भारत जैसे लेखकों के साथ खुद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने भी योगदान दिया है। फिल्म के संवादों को काफी प्रभावशाली रखा गया है, जो टीजर में भी स्पष्ट रूप से सुनाई देते हैं।

संगीत और रिलीज की तैयारी

फिल्म का तकनीकी पक्ष भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने इसके गीतों को शब्दों में पिरोया है, जबकि अमित त्रिवेदी ने इसे अपने संगीत से सजाया है। विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की यह पेशकश केवल एक मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि भारत के आर्थिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण पन्ने को पलटने का प्रयास लगती है। ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ अगले साल 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मनोज बाजपेयी के चाहने वालों के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें वे एक ऐसे प्रशासनिक और बौद्धिक अवतार में दिखेंगे, जो उनके पिछले किरदारों से बिल्कुल अलग है। अदा शर्मा भी लंबे वक्त बाद किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं और उनका रोल भी फिल्म में अहम है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply