India

जून 2026 में कार खरीदने का शानदार मौका, Hyundai, Maruti और Tata दे रही हैं 2.15 लाख रुपये तक की छूट

अगर आप इस महीने नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जून 2026 आपके लिए बेहतरीन समय साबित हो सकता है. देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियां Hyundai, Maruti Suzuki और Tata Motors अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक ऑफर्स लेकर आई हैं. इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। कुछ मॉडलों पर कुल बचत 2.15 लाख रुपये तक पहुंच रही है.

जून 2026 में कार खरीदने का शानदार मौका, Hyundai, Maruti और Tata दे रही हैं 2.15 लाख रुपये तक की छूट

हुंडई की कारों पर शानदार ऑफर्स

ने इस महीने अपनी कई लोकप्रिय कारों और SUV पर स्पेश्ल डिस्काउंट दिए हैं. कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली Creta SUV पर ग्राहकों को चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स में 1 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. वहीं Verna के पुराने मॉडल पर करीब 95,000 रुपये तक और नए फेसलिफ्ट वर्जन पर 55,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं.

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए Creta Electric पर भी 85,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसके अलावा Grand i10 Nios पर 78,000 रुपये, Alcazar पर 75,000 रुपये, i20 और i20 N Line पर 63,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. Exter पर 43,000 रुपये तक और Aura पर 25,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं. Venue SUV पर स्क्रैपेज बोनस भी उपलब्ध है.

Maruti Suzuki नेक्सा रेंज पर सबसे बड़ा फायदा

की Nexa डीलरशिप के जरिए बिकने वाले कई मॉडल इस महीने आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं. सबसे ज्यादा फायदा Invicto MPV पर मिल रहा है, जहां कुल बेनिफिट 2.15 लाख रुपये तक पहुंच रहा है. यह जून 2026 का सबसे बड़ा डिस्काउंट माना जा रहा है.Grand Vitara SUV के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 85,000 रुपये से लेकर 1.35 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर दिल्ली में रोड टैक्स लाभ और अन्य ऑफर्स को मिलाकर कुल बचत 1.85 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा Ignis, Baleno, XL6 और Jimny पर 40,000 से 45,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं. Fronx के कुछ वेरिएंट्स पर भी 25,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है.

Tata Motors भी दे रही आकर्षक छूट

Tata Motors ने अपनी कई कारों और SUV पर जून महीने के लिए विशेष ऑफर्स पेश किए हैं. कंपनी Nexon और Curvv पर 55,000 रुपये तक के फायदे दे रही है. वहीं Harrier और Safari के डीजल मॉडल पर 45,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है.Altroz पर 40,000 रुपये, पुराने Tiago मॉडल पर 35,000 रुपये और Tigor पर 30,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है. हालांकि Punch और नए Tiago फेसलिफ्ट मॉडल इस ऑफर का हिस्सा नहीं हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply