DharamIndiaTrending

Guru Gochar 2026: गुरु का 2 जून को चाल बदलना 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, करियर और बैंक बैलेंस पर दिखेगा असर

Guru Gochar 2026: गुरु ग्रह 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। हालांकि गुरु का गोचर उच्च राशि में होगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर चिंता का विषय भी बन सकता है। इन राशियों के जीवन में संघर्ष आ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में सावधानियां इनको बरतनी होंगी और आर्थिक पक्ष को लेकर भी सतर्क रहना होगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

Guru Gochar 2026: गुरु का 2 जून को चाल बदलना 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, करियर और बैंक बैलेंस पर दिखेगा असर
Guru Gochar 2026: गुरु का 2 जून को चाल बदलना 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, करियर और बैंक बैलेंस पर दिखेगा असर

सिंह राशि

गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा। यह भाव व्यय यानि हानि का कारक माना जाता है। शुभ ग्रह गुरु का इस स्थान में होना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं और जमा पूंजी को खर्च करने की नौबत भी आ सकती है। इसलिए आपको सही बजट बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। इस समय बिना सोचविचार के निवेश आपको नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वादविवाद करने से बचें नहीं तो छवि खराब हो सकते हैं। हालांकि इस राशि के उन लोगों को फायदा मिल सकता है जो विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं। उपाय के तौर भगवान विष्णु की पूजा करें। 

कुंभ राशि 

गुरु ग्रह का गोचर आपके शत्रु भाव में होगा। इस भाव में गुरु के होने से गुप्त शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। जितना आप अपने काम से काम रखेंगे आपके लिए हितकारी होगा। कार्टकचहरी के मामलों के कारण कुछ लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है और धन खर्च होने की भी आशंका है। कारोबारी लेनदेन करते समय बेहद सावधानी बरतें। माता के पक्ष के लोगों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल समझदारी से करें नहीं तो अनबन हो सकती है। उपाय के तौर पर कुंभ वालों को विष्णु भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

धनु राशि

गुरु ग्रह आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके अष्टम भाव में इनका गोचर होगा। यह भाव संघर्ष और अनिश्चितताओं का कारक माना जाता है। धनु वालों को गुरु के गोचर के चलते अच्छेबुरे दोनों तरह के अनुभव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन आपकी योग्यता भी निखरकर सबके सामने आएगी। किसी करीबी से धोखा मिलने के कारण आप आहत हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मुद्दा कोर्टकचहरी तक पहुंच सकता है, सतर्क रहें। सट्टेबाजी और पैसों के निवेश से आपको बचना होगा नहीं तो धन हानि हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको पीली चीजों का दान करना चाहिए। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply