Bihar

गंगा किनारे खड़ी गाड़ी में नहीं लगाया हैंड ब्रेक, लुढ़ककर नदी में समाई गाड़ी

बिहार की राजधानी पटना में एक चार पहिया वाहन लुढ़कतेलुढ़कते गंगा नदी में समा गया. बताया जा रहा है कि गंगा में समाने वाली गाड़ी में हैंड ब्रेक नहीं लगाया गया था और वह ढलान वाली जगह पर खड़ी की गई थी. इस दौरान यह हादसा हो गया. हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन गंगा नदी में पूरी तरीके से डूब चुका था.

गंगा किनारे खड़ी गाड़ी में नहीं लगाया हैंड ब्रेक, लुढ़ककर नदी में समाई गाड़ी
गंगा किनारे खड़ी गाड़ी में नहीं लगाया हैंड ब्रेक, लुढ़ककर नदी में समाई गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बेगूसराय के निवासी रामनरेश सिंह वर्तमान में राजधानी के शिवपुरी इलाके में रहते हैं. उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था, जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए दीघा के पाटी पुल घाट पर आए हुए थे.

बताया जा रहा है कि पाटी पुल पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को घाट के ढलान पर खड़ा किया, लेकिन वह हैंड ब्रेक लगाना भूल गए. बताया जा रहा है कि रामनरेश सिंह जैसे ही अपने वाहन से उतरे, स्कॉर्पियो भी धीरेधीरे गंगा नदी की तरफ लुढ़कने लगी. इस दौरान उन्होंने गाड़ी को रोकने की पूरी कोशिश की.

बताया यह भी जा रहा है कि रामनरेश सिंह ने इस दौरान घाट पर उपस्थित लोगों से मदद की गुहार भी लगाई. उस वक्त घाट पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया. उनका यह भी कहना था कि लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. अंत में उनकी गाड़ी गहरे पानी में डूब गई.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो वहां पूरी तरीके से गंगा नदी में डूब चुकी थी. मिली खबर के अनुसार, स्कॉर्पियो लगभग 10 साल पुरानी थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply