Satya Report: Gorakhpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सूखे चोरहिया नाले में एक महिला और उसके नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ. सुबह टहलते हुए नाले के पास पहुंचे लोगों ने मिट्टी से बाहर निकला एक हाथ देखा, जिसके बाद वह लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे. देखते ही देखते काफी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई.

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सूखे चोरहिया नाले के पास रोजाना की तरह कुछ लोग सुबह टहल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने नाले दफन एक शव का हाथ देखा. यह नजारा देख वह काफी घबरा गए और हल्ला मचाने लगे. सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. नाले के अंदर करीब 2 फीट खुदाई करने पर पुलिस को एक 30 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चा का शव मिला.
नाले में दफन मिले शव
महिला ने जींसटॉप पहना हुआ था, जबकि बच्चे का बॉडी पूरी तरह गल गई थी. प्रथम दृश्या में दोनों शव एक सप्ताह पुराने लग रहे हैं. पुलिस को घटनास्थल से नोचे हुए बाल भी बरामद हुए हैं. लोगों की मानें तो ये जानवरों का काम लगता है. फिलहाल, पुलिस शवों की पहचान में जुटी हुई है. पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका को लेकर के भी जांच कर रही है. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
शवों की शिनाख्त में लगी पुलिस
मामले में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक नाले में मिट्टी में दबा हुआ हाथ दिखाई दे रहा है. इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. मिट्टी खुदाई कराई तो एक महिला सहित एक नवजात का शव मिला है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मामले में आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.



