CricketIndiaTrending

RCB को लगातार 2 IPL ट्रॉफी जीताने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया से दूर रखने पर भड़के हरभजन सिंह, अजीत अगरकर को लगाई फटकार

Rajat Patidar: अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने कल आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. इस दौरान आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव को टीम इंडिया में मौका दिया गया.

RCB को लगातार 2 IPL ट्रॉफी जीताने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया से दूर रखने पर भड़के हरभजन सिंह, अजीत अगरकर को लगाई फटकार
RCB को लगातार 2 IPL ट्रॉफी जीताने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया से दूर रखने पर भड़के हरभजन सिंह, अजीत अगरकर को लगाई फटकार

वहीं आईपीएल में केकेआर को ट्रॉफी जीताने एवं दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुँचाने वाले श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. हालांकि आरसीबी को लगातार 2 ख़िताब जीताने वाले रजत पाटीदार को नजरअंदाज किया गया है, जो हरभजन सिंह को पसंद नही आया है.

Rajat Patidar को नजरअंदाज किए जाने पर भड़के हरभजन सिंह

आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में लगातार 2 सीजन बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को टीम इंडिया में मौका न मिलने पर हरभजन सिंह ने कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर सवाल उठाया है. हरभजन सिंह ने रजत पाटीदार को लेकर कहा कि

“यह तो बहुत दुख की बात है कि रजत पाटीदार टी20 टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें और क्या करने की जरूरत है? उन्होंने 501 रन बनाए और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस समय वह भारत के सबसे बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी तकनीक भी एक स्ट्राइकर जैसी है.”

आईपीएल में बेहद शानदार रहा है रजत पाटीदार का प्रदर्शन

रजत पाटीदार के लिए पिछले 2 आईपीएल सीजन बेहद शानदार रहे हैं. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 312 रन बनाए थे और अपनी टीम को आईपीएल 2025 में पहली बार 18 सालों बाद आईपीएल का ख़िताब जीताया था. वहीं आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार ने 15 मैचों में 41 की औसत से 501 रन बनाए और आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.

इसके साथ ही वो आईपीएल में धोनी और रोहित शर्मा के बाद तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 2 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. रजत पाटीदार भारत के लिए अब तक वनडे और टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन टी20 में उन्हें अब तक मौका नही मिला है. रजत पाटीदार ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट मैचों में 63 रन और एक वनडे में 22 रन बनाए हैं. वहीं पिछले 2 सालों से उन्हें टीम इंडिया में मौका नही मिला है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply