TrendingUttar Pradesh

Hardoi News: बेटियों संग 6 साल बाद सनातन धर्म में लौटीं बरखा, ‘घर वापसी’ पर जताई खुशी, कहा- ‘बेहद खुश हूं’

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जनपद के पिहानी कस्बे स्थित मां सिंह वाहिनी मंदिर परिसर में बरखा नामक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ सनातन धर्म में वापसी की। छह साल पहले उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। यह ‘घर वापसी’ अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और हवनपूजन के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे हवन पूजन हुआ।

अनुष्ठान के बाद बरखा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मूल धर्म में लौटकर उन्हें असीम आत्मशांति और प्रसन्नता महसूस हो रही है। पिहानी के मोहल्ला लोहानी की निवासी बरखा वाल्मीकि समाज से आती हैं। उनके जीवन में पिछले कुछ वर्ष कठिन रहे। पिता के निधन और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्होंने छह वर्ष पूर्व विवाह के उद्देश्य से ईसाई धर्म स्वीकार किया था।

हालांकि, विवाह के बाद उन्हें गंभीर वैवाहिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण मामला तलाक तक पहुंच गया। इन विषम परिस्थितियों से उबरने के बाद बरखा ने पुरोहित चमन किशोर जोशी से संपर्क किया और अपने मूल सनातन धर्म में लौटने की इच्छा जताई। इसके पश्चात स्थानीय समाज, पुरोहितों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं से परामर्श के बाद मां सिंह वाहिनी मंदिर में इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन तय किया गया।

बेटी की घर वापसी से पूरा परिवार खुश

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरखा ने अपनी दोनों बेटियोंप्रार्थना और आराधनाके साथ हवन कुंड में आहुतियां दीं। बरखा की मां प्रीति ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी की धर्म में वापसी से पूरा परिवार खुश है।

इस अवसर पर हरिहर दास प्रेमी बाबा, पुरोहित चमन जोशी, लालमणि मिश्रा, बजरंग सेवा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा सहित विश्व हिंदू परिषद और स्थानीय संगठन के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधिविधान से बरखा व उनकी बेटियों का सनातन धर्म में स्वागत किया और उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply