
हरदोई, अमृत विचार। यूपी के हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए।चोरों ने फिर एक बार अठौवा गांव को निशाना बनाते हुए वहां के कई बंद घरों के ताले तोड़ कर वहां से लाखों के गहनें चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए और चौकसी बढ़ाने की बात कही है,वहीं पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है,लेकिन उसके पास कोई तहरीर नहीं आई है,उसके आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि बघौली थाने क अठौवा गांव में फिर लाखों की चोरी होने से वहां दहशत है। वहांपहले हो चुकीं चोरियों का खुलासा नहीं हो सका था,उसी बीच वहां पहुंचे चोरों ने कई बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए। गांव के लालू कश्यप, सबसुख कश्यप और संतोष कश्यप मज़दूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनके मकान बंद थे।
उसी बीच चोरों ने वहां के ताले तोड़कर मालज़ेवर चोरी कर ले गए,उसके अलावा गांव के मुन्ना वर्मा के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। जैसा कि अठौवा के ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी चोरी हो चुकी है, जिसमें लाखों के ज़ेवर और 50 हज़ार कैश चोरी हुए थे। उसका खुलासा होने से पहले दोबारा चोरी होने से ग्रामीणों में नाराज़गी है।
ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
पूर्व मण्डल महामंत्री जयनारायण त्रिपाठी, कोटेदार राकेश और बीडीसी गंगाराम के अलावा दूसरे ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए चौकसी बढ़ाने की मांग की है। राम औतार कश्यप ने चोरियों का जल्द खुलासे की ज़ोरदार मांग की है। इसका पता होने पर पहुंची पुलिस ने चोरी होने वाले मकानों में पहुंच कर चोरी से जुड़े हर एक पहलू की गहराई से छानबीन कर रही है।



