BollywoodIndia

Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर

मिर्जापुर सीरीज में डिंपी पंडित का लोकप्रिय किरदार निभाकर घरघर में पहचान बनाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री हर्षिता गौर को हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान हर्षिता बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लुक में नजर आईं, उन्होंने ब्लू जीन्स के साथ कुर्ता पहना हुआ था।

कैमरे को देखते ही उन्होंने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ पैपराजी को ढेरों पोज दिए। जल्द ही मिर्जापुर द मूवी में नजर आने वाली हर्षिता का यह कैजुअल और फ्रेश अवतार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी , अली फजल , दिव्येंदु शर्मा , श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुगल जैसे मुख्य कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस बार फिल्म में जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे नए कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply