India

“टैम्परेरी कैप्टन है ये….” ऋषभ पंत के 10 फनी कमेंट जो स्टंप माइक में हुए रिकॉर्ड

Rishabh Pant: क्रिकेट जगत में मैच दौरान कई ऐसे पल हो जाते हैं, जो कि फैंस का काफी ज्यादा मनोरंजन करते हैं और जब भारतीय टीम, ऋषभ पंत हो और मैच के दौरान ऐसा कोई पल न आए ऐसा तो होना बहुत ही मु्श्किल है, क्योंकि पंत मैच के दौरान अपने मजाकिया अंदाज में फैंस को काफी मनोरंजन देते हैं। इसी के साथ ही फैंस ऋषभ पंत की बातों को ब्रॉडकास्ट में भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का यही मजाकिया अंदाज एक बार फिर से श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला है।

जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है और यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल  ऋषभपंत ने यह कारनामा गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन तब किया जब श्रीलंका के दो खिलाड़ी सोनल दिनुषा और केशरा नुवाथा काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए बेहतरीन साझेदारी निभा रहे थे, इस दौरान भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी का जोश कुछ कम होता देख पंत उन्हें फिर से फुर्ती में लाने के लिए अपने मजाकिया अंदाज का इस्तेमाल किया। तो आइए हम भी आपको बताते है कि आखिरी ऋषभ पंत ने ऐसा मैच के दौरान क्या कहा।

बाहर से कोई नहीं आएगा बोले Rishabh Pant

श्रीलंका के खिलाफ मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम के विकेटकीपर पंत के अंदाज को सोनी ने भी सभी फैंस को सुनाया। पंत कि शब्दावली ने उनके न मिलने से फैंस के बीच जो मायूसी छाई थी, उससे दूर करने की पूरी कोशिश की है। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि क्रीज पर दूसरे छोर पर जाते समय पंत जोर से बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋषभ पंत टीम के अन्य खिलाड़ी के अंदर फुर्ती लाने के लिए बोले कि बॉडी लैंग्वेज उठानी पड़ेगी भाइयों, बाहर से कोई नहीं आएगा, हम लगाओं थोड़ीथोड़ी यार एनर्जी क्रिकेट करो अंदर, चलोचलो भाई शोल्डर बहुत ड्रॉप हो गया है थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा, जिसके बाद से इस वीडियों को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं और वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच के दौरान बोले गए 10 फेमस डॉयलॉग

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में ऋषभ पंत के द्वारा बोली गई बाते तो अभी नई और सामान्य है, लेकिन बीते 6 से 8 सालों में ऋषभ पंत ने ऐसी ही मजाकिया बातें मैच के दौरान की है जो कि फैंस कभी भी नहीं भूल पाएंगे शायद, हम अगर 10 फेमस डायलॉग की बात करें तो उसमें

1. “एवरीबडी कम ऑन, टेक इट ईज़ी”

यह भी ऋषभ पंत ने ही बोला है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में फैंस का हौसला और मैच के दबाव को कम करने के लिए ऋषभ पंत ये ज्यादातर बोलते हुए नजर आते हैं।

2. “लेट्स हैव सम फन टुडे”

मैच के दौरान जब माहौल पूरी तरह से हाथ में नहीं होता है और खिलाड़ियों पर ज्यादा प्रेशर होता है, तो ऋषभ पंत साथियों के साथ ये बोलकर मस्ती करते हैं।

3. “टैम्परेरी कैप्टन”

पंत ने यह तब बोला था जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 201819 में सीरीज खेल रही थी। इस दौरान ऋषभ पंत ने पेन को चिढ़ाते हुए अपने साथियों से कहा कि आज मैदान में एक स्पेशनल गेस्ट है. तुमने कभी टैम्परेरी कैप्टन का नाम सुना है?

4. “बेबीसिटिंग

टिम पेन के द्वारा बेबीसिटिंग के ताने का जवाब देते हुए ऋषभ पंत ने मैदान में मस्ती कर दी थी।

5. “धीरे मारो, भाई”

जब भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव कि गेंदपर विरोधी टीम का बल्लेबाज शॉट मारता है, तो पंत उस पर मजाकिया अंदाज में चिल्लाते हुए बोलते है इसके तो समझ में ही नहीं आ रही, धीरे से मारो भाई।

6. “कुछ अलग करने की जरुरत नहीं है”

भारतीय टीम के गेंदबाज क गाइड करते हुए पंत का यह पेटेंट डायलॉग फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है।

7. “एश भाई, ये तो बॉल ही नहीं देख पा रहा”

यह बात तब कि है जब रविचंद्रन अश्वि की गेंदबाजी दे दौरान विरोधी टीम के बल्लेबाजों को चिढ़ाते हुए बोलते थे कि बल्लेबाज को स्पिनर समझ में ही नहीं आ रहा है।

8. “हेलीकॉप्टर उड़ेगा अब तो”

जब मैच की आखिरी गेंद होती है और मैच के दौरान आक्रामक बल्लेबाज कि जरुरत होती है तो ऐसे में यह बोलते हुए नजर आते हैं।

9. “थोड़ा आगे, थोड़ा आगे… हाँ, यही”

भारतीय टीम के गेंदबाज को सही टप्पा बताने के लिए ऋषभ पंत लगातार गेंदबाज को यह जानकारी देते हुए नजर आते हैं।

10. “आसानी से नही मिलेगा दम लगाओ “

यह ऋषभ पंत तब बोलते है जब विरोधी टीम के बल्लेबाज का ध्यान भटकाना हो और उसको आउट करना होग, जिससे बल्लेबाजों कोई न कोई गलती करें।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply