CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर मां बनी हैवान, प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला..

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर मां बनी हैवान, प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला..

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात को मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। अपने बेटे की ही गला घोंटकर हत्या कर दी। वह तड़पता रहा लेकिन उसका गला नहीं छोड़ा, आखिर उसकी सांस टूट गई। बेटे ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

महाराजपुर के एक गांव में गुरुवार रात घर पर मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख किशोर ने शोर मचाया तो दोनो ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी अपने घर जाकर अवैध संबंध सार्वजनिक होने के डर से फंदा लगा आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा। हालांकि शोर मचने पर ग्रामीण उसे फंदे से उतार लिया था।

शुक्रवार सुबह मां ने ही पड़ोसी को बेटे के बीमार होने से मौत की जानकारी दी, जबकि ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हत्या की सूचना की। पुलिस व फोरेंसिक जांच में किशोर के गले व शरीर में चोट के निशान मिले हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि हत्या गुरुवार रात में ही कर दी गई थी। मां बेटे की मौत रातभी छिपाए रही। प्रेमी तब से घर से भागा हुआ है। माहौल बिगड़ने की आशंका पर एहतियातन किशोर के घर पुलिस तैनात कर दी गई है।

पड़ोसी युवक के साथ था प्रेम संबंध

महाराजपुर के एक गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय युवक गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी व तीन बेटे रहते थे। लगभग 35 वर्षीय महिला के पड़ोसी युवक से सालों से प्रेम संबंध हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 9:00 बजे प्रेमी महिला के घर आया था। इसी बीच महिला के 14 वर्षीय बड़े व 12 साल के मझले बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

बड़े बेटे ने विरोध किया तो प्रेमी उसे डांटने लगा

बड़े बेटे ने विरोध किया तो प्रेमी उसे डांटने लगा। शोर मचाने पर मां और उसके प्रेमी ने अपने ही उसे पीटा और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी प्रेमी अपने घर गया और घटना सार्वजनिक होने के डर से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने स्वजन के साथ मिलकर उसे बचा लिया, लेकिन मां हत्या की घटना रातभर छिपाए रही और शुक्रवार सुबह पड़ोसी को बेटे की बीमारी से मौत की जानकारी दी। इसके बाद एक ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूप पर हत्या की सूचना दे दी।

छोटे बेटे ने पिता को कुछ ऐसा बताया

महाराजपुर थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद ग्रामीणों में तरह – तरह की चर्चाएं रहीं। वहीं, दिवंगत किशोर के पिता का कहना है कि छोटे बेटे ने बताया कि भाई आटा लेकर घर लौटा तो उसके पेट में दर्द हो रहा था। कमरे में जाकर लेटा और मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मौत हो गई।

प्रेमी के साथ मां को देख किशोर ने शोर मचाने पर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में प्रेमी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उसे बचा लिया गया। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद मां और उसके प्रेमी का सामना कराकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त

किशोर की हत्या से सिहर उठे लोग, बिलखते रहे भाई

बेटा गांव के ही उच्च प्राथमिक स्कूल में आठवीं का छात्र था। गांव में जिसने भी ये घटना सुनी वह स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि ये कैसी मां है, जिसने अपने ही कलेजे के टुकड़े को अपने ही हाथों से मार दिया। इस घटना के बाद किशोर के दोनों भाई बिलखते रहे। उन्हें शांत कराने पहुंचे ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि विस्तृत जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।

दो शादियां कर चुका है दोनों पत्नी छोड़कर गईं

14 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद ग्रामीणों ने उसकी मां और प्रेमी पर आरोप लगाया। शुक्रवार सुबह जांच करने पहुंची पुलिस ने जब प्रेमी के घर पूछताछ की तो पता चला कि वह घर पर नहीं है। उसके स्वजन ने बताया कि वह बिना बताए ही घर से कहीं चला गया है। उसकी काफी तलाश की गई, पर उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमी की उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह दो शादियां कर चुका है, लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। घटना के बाद दिवंगत किशोर के घर के बाहर एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply