India

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, रिलायंस के शेयरों में तेजी

नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150 अंक टूट गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 605.05 अंक यानी 0.77% गिरावट के साथ 77,546.40 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 149.70 अंक यानी 0.62% टूटकर 24,184.60 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, रिलायंस के शेयरों में तेजी

पिछले सत्र में सेंसेक्स 964.58 अंक की तेजी के साथ 78,151.45 अंक पर बंद हुआ थी जबकि निफ्टी 261.55 अंक ऊपर 24,334.30 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले 0.1% की गिरावट के साथ 96.40 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.28 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर गिरावट के साथ खुले।

किन शेयरों में गिरावट, किनमें तेजी?
एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयरों में तेजी आई है। रिलायंस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपना पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया था।

GoldSilver Price Today: सोना 1500 और चांदी 2100 रुपये सस्ती, क्या ये कीमती धातु खरीदने का सही वक्त?

सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स के शेयरों का हाल
भारती एयरटेल 1,934.15 +1.33%
टेक महिंद्रा 1,588.60 +1.15%
भारतीय स्टेट बैंक 1,056.00 +1.14%
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 1,341.10 +1.10%
आईसीआईसीआई बैंक 1,454.60 +0.88%
एनटीपीसी 343.45 +0.48%
टाटा स्टील 186.75 +0.46%
पावर ग्रिड 284.90 +0.44%
ट्रेंट 2,851.85 +0.36%
एचसीएल टेक 1,207.65 +0.32%
सन फार्मा 1,936.90 +0.20%
एलएंडटी 3,821.20 +0.16%
अल्ट्राटेक सीमेंट 11,743.00 +0.15%
अडानी पोर्ट्स 1,839.75 +0.14%
इंफोसिस 1,096.70 0.02%
आईटीसी 280.35 0.09%
टाइटन 4,631.05 0.12%
एशियन पेंट्स 2,682.55 0.25%
टीसीएस 2,259.40 0.39%
बजाज फिनसर्व 1,851.45 0.45%
बीईएल 407.50 0.46%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 2,132.05 0.56%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,155.05 0.74%
बजाज फाइनेंस 1,047.70 0.76%
मारुति सुजुकी 13,699.45 0.79%
इटरनल 284.30 0.84%
इंडिगो 5,163.10 1.63%
कोटक महिंद्रा बैंक 378.20 2.99%
एचडीएफसी बैंक 778.95 4.97%
एक्सिस बैंक 1,262.20 5.02%
स्रोत: बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.02 प्रतिशत और 0.09 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक का प्रदर्शन भी खराब रहा। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई।

इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है और यह $90 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई है। अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरानी ठिकानों पर हमले किए। जुलाई का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 2.45 फीसदी तेजी के साथ $90.26 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply