हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-205) पर भारदी घाट के पास अचानक भूस्खलन से एक कार दब गई। पहाड़ी की चोटी से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरकर कार पर जा गिरा, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना को देखते ही स्थानीय लोग और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल हुए दोनों लोगों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सहायता दी जा रही है। कार पर चट्टान गिरने से हुए नुकसान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।



