IndiaTrending

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर

Kanpur History Sheeter Ajay Thakur Arrested: यूपी की कानपुर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। कानपुर के रावतपुर में महंत की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल गैंगस्टर अजय ठाकुर को पुलिस ने रतनलाल नगर से अरेस्ट किया है।

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर
कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर

रतनलाल नगर में शनिवार दोपहर कार वाशिंग सेंटर के पास गैंगस्टर की लोकेशन मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाते ही उसे एनकाउंटर का खौफ सताने लगा।

आरोपी पर 32 से अधिक मुकदमें दर्ज है

पकड़े जाने के बाद गैंगस्टर अजय ठाकुर को एनकाउंटर का खौफ सताने लगा और अजय ठाकुर जोरजोर से चिल्लाते हुए बोला अगर मुझे कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदार यह लोग होंगे। इसके बाद पुलिस टीम उसे जीप में लादकर कर ले गई। अजय ठाकुर के खिलाफ 32 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। बीते 29 अप्रैल को केशवपुरम के रामप्रताप नगर स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी पर हमला किया गया था।

त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला पर किया था हमला

महंत के मुताबिक आश्रम के पास रहने वाली एक छात्रा से मिलने अजय ठाकुर हमेशा आता था। उन्होंने कई बार इसका विरोध किया। इसके बाद अजय ठाकुर रंजिश मानने लगा था। महंत का आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम अजय अपने साथियों के साथ आश्रम पहुंचा था।

गेट खुलते ही उसने हमला कर दिया था। जान बचने के लिए उन्हें रूम छोड़ कर भागना पड़ा था। जबकि हमलावरों ने बाहर से पथराव भी किया था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, उसकी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसके तलाश में जुटी थी।

सोशल मीडिया पर भी एक्टीव रहता है आरोपी

बता दें कि कानपुर में महंत पर का आरोपी वांछित चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टीव रहता है अपने प्रभाव और रसूख का प्रदर्शन भी करता हुआ दिखाई देता है।

अजय ठाकुर पर हत्या के प्रयास समेत रंगदारी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे 32 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरारी के दौरान भी वह लग्जरी वाहनों के काफिलों, जन्मदिन समारोहों और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी रीलें बनाकर शेयर करता रहता है।

जरौली फेस वन का निवासी अजय ठाकुर पहली बार 2016 में चर्चा में आया था। 2016 में उसके उपर पहला किया गया था जब उसने एक युवक के साथ मारपीट कर उससे धन उगाही की कोशिश की थी। इसके बाद से ही उसका नाम शहर के सक्रिय अपराधियों की लिस्ट में शामिल हो गया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply