IndiaTrending

Home Remedies: वैक्सिंग के बाद हाथ-पैर में निकल आते हैं छोटे-छोटे दानें, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत

वैक्सिंग करवाना ज्यादातर महिलाओं के स्किनकेयर रूटीन का एक अहम हिस्सा है. लेकिन वैक्स से हाथ और पैरों के बाल हटाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. दर्द के साथ ही कभीकभी कुछ महिलाओं को एलर्जी, जलन और छोटेछोटे दाने निकलने जैसी समस्याओं का सामना करना प़ड़ता है. ऐसे में कई बार महिलाएं वैक्सिंग कराने से ही बचने लगती हैं. दरअसल, वैक्सिंग के दौरान त्वचा की ऊपरी परत पर दबाव पड़ता है, जिससे पोर्स खुल जाते हैं और स्किन में इरिटेशन शुरू हो सकती है. कई बार गलत वैक्स, तेज केमिकल्स या बाद में सही देखभाल न करने की वजह से भी ये दाने निकल आते हैं.

Home Remedies: वैक्सिंग के बाद हाथ-पैर में निकल आते हैं छोटे-छोटे दानें, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत
Home Remedies: वैक्सिंग के बाद हाथ-पैर में निकल आते हैं छोटे-छोटे दानें, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत

ऐसे में लोग महंगे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार उनसे राहत मिले यह जरूरी नहीं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. अगर वैक्सिंग के बाद आपके भी पैर या हाथ में छोटेछोटे दाने निकल आते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको इससे राहत पाने वाले कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं.

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद अगर त्वचा पर लाल दाने और जलन महसूस हो रही है, तो एलोवेरा जेल काफी राहत दे सकता है.इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं और सूजन कम करने में मदद करते हैं. ताजा एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे स्किन को आराम मिलेगा और खुजली भी कम हो सकती है.

बर्फ से दें त्वचा को ठंडक

वैक्सिंग के बाद पोर्स ओपन होने की वजह से स्किन सेंसिटिव हो जाती है. तजिससे छोटेछोटे दाने निकल सकते हैं. ऐसे में बर्फ का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है. एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक लगाएं. इससे त्वचा की जलन कम होगी और रेडनेस से भी राहत मिलेगी.

नारियल तेल से करें मसाज

नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथसाथ बैक्टीरिया से भी बचाने में मदद करता है. वैक्सिंग के बाद अगर स्किन रूखी या खुरदुरी महसूस हो रही है, तो हल्का गुनगुना नारियल तेल लगाएं. इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और छोटे दानों की समस्या धीरेधीरे कम हो सकती है.

खीरे का रस पहुंचाएगा आराम

खीरे में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं, जो वैक्सिंग के बाद होने वाली जलन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं. खीरे का रस निकालकर कॉटन की मदद से इफेक्टिव एरिया पर लगाएं. कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. इससे स्किन फ्रेश महसूस होगी और दानों की परेशानी में राहत मिल सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply