India

​Homemade Soap Making: त्वचा बनेगी मक्खन सी मुलायम, घर पर बना लें एलोवेरा का साबुन

त्वचा की देखभाल में क्लीनिंग सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप होता है, लेकिन स्किन के लिए हमेशा सौम्य साबुन या बॉडी वॉश का यूज करना चाहिए. कुछ लोगों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है और बहुत जल्दी ड्राई भी हो जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आप मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर साबुन का इस्तेमाल करें. आप घर पर ही ऐसा साबुन बनाकर तैयार कर सकते हैं जो आपकी त्वचा को न सिर्फ मुलायम बनाए रखेगा, बल्कि त्वचा को फंगल इंफेक्शन से भी बचाएगा. इसमें ज्यादातर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा.

​Homemade Soap Making: त्वचा बनेगी मक्खन सी मुलायम, घर पर बना लें एलोवेरा का साबुन

बाजार में मिलने वाले साबुन लगाने के बाद त्वचा की नमी कम हो जाती है. इस वजह से स्किन खिंचीखिंची महसूस होने लगती है. केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट से त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है. खासकर जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है, उन्हें ज्यादा परेशानी होती है. जान लेते हैं साबुन बनाने का तरीका.

साबुन बनाने के इनग्रेडिएंट्स

  • 250 ग्राम सोप बेस
  • 2 चम्मच ग्लिसरीन
  • 34 विटामिन ई के कैप्सूल
  • 1 चम्मच बादाम या जैतून का तेल
  • सिलिकॉन का सोप मोल्ड या फिर कोई कंटेनर
  • ताजा एलोवेरा जेल आधा कप
  • मुट्ठी भर नीम की पत्तियां
  • टी ट्री एसेंशियल ऑयल की 45 बूंदें

कैसे बनाएं साबुन?

  • सबसे पहले एलोवेरा जेल को पत्तियों से अलग करने के बाद मिक्सी में पीस लें और इसे छान लें.
  • नीम की पत्तियों को धोने के बाद मिक्सी में अच्छी तरह से पीसकर उसका पेस्ट बनाकर तैयार कर लें.
  • सोप बेस को चाकू की मदद से छोटे क्यूब्स में काटकर एक बाउल में डालकर इसे डबल बॉयलर में पिघला लें.
  • जब बेस सोप बिल्कुल लिक्विड जैसा हो जाए तो गैस को बंद कर दें और इसमें एलोवेरा जेल डालकर चम्मच से एकसार होने तक मिला लें.
  • अब इसमें बादाम, जैतून या नारियल में से कोई एक तेल, ग्लिसरीन, विटामिन ई कै कैप्सूल और नीम का पेस्ट मिलाएं.
  • सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद तैयार किए गए लिक्विड को आप साबुन के मोल्ड में डाल दें. इसे अच्छी तरह से सेट होने के लिए छोड़ दें.
  • 2 से 3 घंटे में सामान्य तापमान पर ये जमकर तैयार हो जाएगा. पूरी तरह सख्त होने के बाद इसे मोल्ड से निकालें और बस ये इस्तेमाल के लिए तैयार है.

साबुन से इतने होंगे फायदे

एलोवेरा, ग्लिसरीन और इसमें मौजूद तेल आपकी त्वचा को मुलायम बनाने के साथ पोषण देंगे. नीम आपको फंगल इंफेक्शन, महीन दाने होना जैसी समस्याओं से बचाएगी तो वहीं विटामिन ई स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा. इस साबुन से डलनेस भी दूर होती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply