Dharam

​राशिफल 7 सितंबर : मेष राशि वालों को गुप्त शत्रुओं से रहना होगा सावधान, कन्या को सहकर्मी ही करेंगे परेशान

​राशिफल 7 सितंबर : मेष राशि वालों को गुप्त शत्रुओं से रहना होगा सावधान, कन्या को सहकर्मी ही करेंगे परेशान
मेष: आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। संतान के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
 
वृषभ: आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। भोगविलास का आनंद उठाएंगे। किसी दुविधा का समाधान मिल सकता है।
 
मिथुन: आज उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें। व्यापार में नए साझेदार बन सकते हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम मिलेगा। 
 
कर्क: आज सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के विवादों में आपको नहीं फंसना चाहिए। धर्मकर्म को लेकर अंधविश्वासी न बनें।
 
सिंह: आज व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अकस्मात परिवर्तन आ सकते हैं। 
 
कन्या: आज सहकर्मी आपकी चुगली कर सकते हैं। व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। घरेलू खर्च को लेकर बजट का ध्यान रखें।
 
तुला: आज राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। मेहनत में कमी न करें।
 
वृश्चिक: आज आप अपनी कार्ययोजना का पुनर्मूल्यांकन कर सकते हैं। शुभ कार्यों में आपका मन लगेगा। व्यापार में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।
 
धनु: आज परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। घर के लिए खरीदारी कर सकते हैं। मन में असुरक्षा की भावना पनप सकती है।
 
मकर: आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आवश्यक सामाज की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। व्यापारियों की आय बढ़ सकती है।
 
कुंभ: आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
 
मीन: आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नए संबंधों का विकास हो सकता है। संतान के कार्यों पर नजर बनाकर रखें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply