Dharam

​8 सितंबर का राशिफल :  इन राशियों के जातको को मिलेगा नया मौका, प्रेम संबंधों में  बढ़ेगी नजदीकी

​8 सितंबर का राशिफल :  इन राशियों के जातको को मिलेगा नया मौका, प्रेम संबंधों में  बढ़ेगी नजदीकी
Aaj Ka Rashifal 8 September 2026। सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलगअलग परिणाम लेकर आएगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
 
 
मेष
आज अत्यधिक काम के कारण थकान हो सकती है। भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
 
वृषभ
आज आपके कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
 
मिथुन
आज सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। विपरीत लिंग के जातक से प्रभावित रहेंगे।
 
कर्क
आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा।
 
सिंह
आज योग और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। किसी की गारंटी नहीं लेनी चाहिए।
 
कन्या
आज विवादित मामलों का निपटारा होगा। विदेश से शिक्षा और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। प्रेमीजन को आप अत्यधिक समय देंगे।
 
तुला
आज कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोधकार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
वृश्चिक
आज बॉस का व्यवहार आपको दुःख पहुंचा सकता है। परिजनों से आप विशेष महत्व की अपेक्षा रखेंगे। दूसरों की भावनाओं को भी समझें।
 
धनु
आज आपको ईर्ष्यालु व्यवहार से बचना चाहिए। सरकारी कार्य रुक सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।
 
मकर
आज परिवार के साथ आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा।
 
कुंभ
आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दूसरों के मन की बातें आप समझ लेंगे। मित्रों से झगड़ा हो सकता है।
 
 
मीन
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। नए जॉब ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply