RTI Activist Murdered In Virar: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में कानून और प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए एक आरटीआई कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। शिरगांव रायपाड़ा इलाके में मंगलवार दोपहर अवैध पत्थर खदान माफियाओं ने शिकायत से नाराज होकर कार्यकर्ता आत्माराम पाटिल को पत्थरों से कुचलकर मार डाला। इस खूनी संघर्ष में बीचबचाव करने आए राजस्व विभाग के मंडल अधिकारी प्रभाकर पाटिल भी गंभीर रूप से घायल हो गए, शिरगांव में महेश पाटिल नामक व्यक्ति की पत्थर को खदान है।

अवैध खुदाई में विरोध में की थी शिकायत
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से भारी विस्फोट और खुदाई की जा रही थी, जिसकी वजह से आसपास के मकानों में दरारें आ रही थीं। सामाजिक कार्यकर्ता आत्माराम पाटिल ने इस अवैध गतिविधि के विरुद्ध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते खदान मालिक का परिवार उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे जब शिकायत की जांच करने के लिए मंडल अधिकारी प्रभाकर पाटिल अपनी टीम और शिकायतकर्ता आत्माराम पाटिल के साथ खदान का निरीक्षण करने पहुंचे, तो आरोपियों ने सबसे पहले मंडल अधिकारी की कार में तोड़फोड़ की और उन पर लकड़ी के डंडों से हमला किया। फिर हमलावरों ने आत्माराम पाटिल को घेर लिया और उनके सिर पर भारी पत्थर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मुख्य आरोपी सहित 3 संदिग्ध अरेस्ट
वारदात की सूचना मिलते ही विरार पुलिस का भारी अमला घटनास्थल पर पहुंचा। ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी महेश भोइर सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विरार पुलिस के जांच अधिकारी ने कहा कि हमने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर 66 दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए है है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।



